इस तरह दो Android स्मार्टफोनों के बीच Nearby Share से करें ऐप्स, फोटो, अन्य फाइलों को ट्रांसफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android उपयोगकर्ताओं के लिए एंड्राइड स्मार्टफोनों के बीच ऐप्स को आसानी से शेयर कर पाना आसान नहीं है। जिस तरह iPhone यूज़र एक iPhone से दूसरे iPhone पर आसानी से चुटकियों में ऐप शेयर करते हैं, उतना आसान अभी Android यूज़र्स के लिए नहीं रहा है। लेकिन 2019 से Google ने अपनी एक ऐसी ऐप पर काम शुरू किया था, जिसके साथ एक एंड्राइड स्मार्टफोन से दूसरे पर ऐप्स जल्दी और आसानी से साझा की जा सकें और नतीजा ये हुआ कि Apple की Airdrop ऐप की तरह Google ने भी Nearby Share ऐप काफी समय पहले Android यूज़रों के लिए लॉन्च कर दी। इस ऐप के साथ आप बेहद आसानी से अपने एक फ़ोन से दूसरे Android फ़ोन पर सभी ऐप्स या जो चाहें वो ऐप शेयर कर सकते हैं।

हालांकि पहले भी कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे Shareit, SuperBeam इस काम को करने के लिए उपलब्ध थीं, लेकिन ये Apple की Airdrop जितनी स्मूथ और तेज़ नहीं थीं। अब Google की Nearby Share से आप आसानी से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऐप को 2021 जनवरी में लॉन्च कर दिया गया था और अब Android 12 के साथ ये ऐप और भी बेहतर हो चुकी है और अब आप इससे ऐप्स के साथ साथ तस्वीरें, ऑडियो या अन्य बड़ी फाइलें भी एक फ़ोन से दूसरे पर शेयर कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme Narzo 50 सीरीज़ भारत में मात्र 13,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

Nearby Share के साथ किस तरह एप्लीकेशन शेयर करें ?

स्टेप 1: सबसे पहले जिस Android फ़ोन से ऐप शेयर करनी है, उस पर Google Play Store खोलें।  

स्टेप 2: इसके बाद दायीं तरफ ऊपर मौजूद प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब ‘Manage apps & device’ के विकल्प को चुनें।

स्टेप 4: सामने मौजूद विकल्पों में से ‘Share apps’ विकल्प के सामने दिख रहे ‘Send’ बटन को दबाएं।

स्टेप 5: अब आपके सामने इस फ़ोन में मौजूद ऐप्स की लिस्ट नज़र आएगी, उनमें से ऐप्स चुनें और ऊपर बने send के आइकॉन (निशान) को क्लिक करें।

स्टेप 6: इसके बाद ऐप जिस फ़ोन पर भेजनी हैं, उस पर फिर से स्टेप 1, 2 और 3 को दोहराएं और अब ‘Share apps’ विकल्प के सामने मौजूद ‘Receive’ विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7: अब दोनों स्मार्टफोनों पर एक दूसरे स्मार्टफोन का नाम नज़र आएगा, उन्हें चुनें या एक्सेप्ट करें।

स्टेप 9: जैसे ही आप भेजने वाले के फ़ोन पर रिसीव करने वाले फ़ोन को और रिसीव करने वाले फ़ोन पर भेजने वाले फ़ोन को स्वीकृति देंगे, आपके सामने ऐप्स की लिस्ट आएगी, उन्हें आप एक-एक करके या सभी को एक साथ ‘Install All’ करके, रिसीव करें।

इस कार्य में काफी कम समेत में आप बिना इंटरनेट डाटा के अपने फ़ोन के डाटा को इधर-उधर कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageAndroid से iOS या iOS से Android WhatsApp डाटा कैसे ट्रांसफर करें

Android से iOS आधारित फ़ोन में अपग्रेड करना बड़ा मुश्किल काम होता है और उसका कारण होता है, Android से iOS डिवाइस में डाटा/ फाइल ट्रांसफर करना। लेकिन Android से iOS हो या iOS से Android, इनमें WhatsApp डाटा ट्रांसफर करना और भी मुश्किल होता है। अब इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए Apple …

ImageInstagram Reels Video फ़ोन में करना चाहते हैं डाउनलोड; ये है आसान तरीका

Instagram पर आपको पसंदीदा Reels वीडियो सेव करके ऑफलाइन देखने का विकल्प तो मिलता है, लेकिन ये ऐप आपको अधिकारिक तौर पर Reels वीडियो को डाउनलोड करने का कोई विकल्प नहीं देता है। हालांकि अन्य कई थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन हैं, जिनकी सहायता से आप Reels videos अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कुछ …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.