फेसबुक और जिओ की पार्टनरशिप हुए सिर्फ 3 ही दिन हुए है और JioMart पर इस डील का असर देखने को मिल भी गया। WhatsApp आधारित पोर्टल मुंबई की कुछ जगहों जैसे नवी मुंबई, थनेऔर कल्याण में शुरू भी कर दिया गया है। इन जगहों पर यूजर व्हाट्सएप्प के जरिये जिओमार्ट का इस्तेमाल कर सकते है।
तो चलिए नज़र डालते है इस पूरी प्रोसेस पर और जानते है इस सर्विस को कैसे इस्तेमाल करना है:
कैसे करे WhatsApp के जरिये JioMart पर आर्डर
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में जिओ मार्ट के 88500 08000 नंबर को सेव करे।
- अब JioMart चैट को ओपन करे। यहाँ लिखा आएगा की यह एक बिज़नस अकाउंट है जो जिओ मार्किट किरयाना स्टोर से सामान डिलीवरी करेगा।
- इसके बाद आप एक लिंक पर क्लिक करेंगे जो 30 मिनट की वैलिडिटी के साथ आता है तो थोडा जल्दी क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको डेडिकेटेड पेज मिलेगा जिसमे आप अपना फोन नंबर और नाम भरकर सबमिट करेंगे।
- इसके बाद आपको काफी सारे प्रोडक्ट देखने को मिलते है जिनको आप आसानी से आर्डर कर सकते है।
- प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड करके आप उसी प्रकार आर्डर कर सकते है जैसे की अन्य इ-कॉमर्स साईट पर करते है।
- व्हाट्सएप्प के जरिये आपका आर्डर लोकल किरयाना स्टोर पर पहुँच जायेगा।
- दूसरी तरफ आपको आर्डर कन्फर्म होने का भी मैसेज भी प्राप्त होगा। इसी मैसेज में आपको स्टोर की डिटेल्स भी मिल जाएगी। इसके अलावा एक बार बिल बन जाने पर भी आपको एक नोटिफिकेशन भी प्राप्त हो जाएगी।
नोट:- अभी के लिए पेमेंट ऑप्शन के तौर पर सिर्फ कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा अभी होम डिलीवरी की जगह आपको खुद ही अपना आर्डर शॉप से प्राप्त करना होगा।
जिओ प्लेटफार्म में लगभग 5.7 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट के साथ फेसबुक टेलिकॉम कंपनी ने सबसे कम हिस्सेदारी वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। इस डील से फेसबुक को जिओ के 400 मिलियन सब्सक्राइबर का भी काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा व्हाट्सएप्प की पेमेंट सर्विस की मदद से आने वाले समय में आपको ऑनलाइन पेमेंट करने का भी सपोर्ट एप्लीकेशन में ही मिल जायेगा।