1000 फॉलोवर्स होने पर स्पोंसरशिप लेकर Instagram से पैसे कैसे कमाएं, ऐसे करें अप्लाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में सोशल मीडिया से पैसे कमाना काफी आसान हो गया है, और बात जब influencer marketing की आती है, तो सबसे पहला नाम Instagram का आता है।हालांकि सबको लगता है, कि Instagram पर लाखों फॉलोवर्स होने पर ही पैसे कमाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आपके अकाउंट पर 1000 फॉलोवर्स भी हैं, तो भी आप प्रोडक्ट्स या सर्विसेज का प्रमोशन कर सकते हैं, जिसके लिए या तो आपको पैसे मिलते हैं, या फिर कंपनी आपको अपना प्रोडक्ट फ्री में उपयोग करने के लिए देती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं, कि 1000 फॉलोवर्स होने स्पोंसरशिप लेकर Instagram से पैसे कैसे कमाएं? तो इस लेख को पूरा पढ़े।

ये पढ़े: करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड कैसे ठीक करें? नहीं लगेगा एक भी रुपया

1000 फॉलोवर्स होने स्पोंसरशिप लेकर Instagram से पैसे कैसे कमाएं

यदि आप अपने Instagram अकाउंट पर दूसरो के प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर कई ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनकी सहायता से आप ऐसी कंपनी को ढूंढ सकते हैं, जो आपको Instagram पर उनके प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए पैसे देती है। इस लेख में हमनें Flytant ऐप का उपयोग करके इस प्रक्रिया को बताया है।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store ओपन करें, और Flytant ऐप डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करें, और “Let’s Start” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके आप आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा, यहां आप “Google” के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने किसी भी चालू ईमेल से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपसे आपके instagram का username पूछा जायेगा, यदि आपके अकाउंट पर 1000 या उससे ज्यादा फॉलोवर्स हैं, तो ही आप लॉगिन कर पाएंगे।
  • ऐप में लॉगिन होने के बाद, यहां आपको “Sponserships” के सेक्शन में जाना है।
  • अब जिस कंपनी के लिए प्रमोशन करना चाहते हैं, उसके ऊपर क्लिक करें, और सभी रिक्वायरमेंट को ध्यान से पढ़े। यदि सब आपके अनुसार है, तो “Apply” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक पॉपअप खुलेगा, यहां आपको अपने Instagram अकाउंट की लिंक डालना है, और कैटेगरी चुनना है, इसके बाद लोकेशन डाल कर “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद कंपनी आपके प्रोफाइल को चेक करेगी और यदि उन्हें आपका प्रोफाइल पसंद आता है, तो प्रमोशन के लिए वो आपसे संपर्क किया जाएगा।

यदि आप ऊपर बताये गए ऐप का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो Play Store पर इसके और भी अल्टरनेटिव उपलब्ध, जिनमें Kofluence Influencer Platform और influencer.in जैसे ऐप्स शामिल हैं। इन सभी ऐप्स में लॉगिन करने या स्पॉंशरशिप लेने के लिए आपके Instagram पर कम से कम 1000 फॉलोवर्स होने अनिवार्य है।

ये पढ़े: एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

ImageYoutube से होगी पैसों की बरसात – बस अपनाएं ये आसान टिप्स

धीरे धीरे दुनिया में इन्फ्लुएंसर और क्या यूट्यूबरों की तादात बढ़ती जा रही है। अगर आपमें हुनर है, तो Youtube आज के समय में एक अच्छी कमाई का ज़रिया बन चुका है। अगर थोड़ी मेहनत की जाए, तो यूट्यूब से लाखों-करोड़ों कमाए जा सकते हैं। अगर आप किसी भी दिशा में क्रिएटिव हैं, फिर चाहे …

ImageAmazon Prime पर मूवीज रेंट पर कैसे लेते हैं? जानें स्टेप वाइज आसान शब्दों में

यदि आप नई मूवीज देखने के शौकीन हैं, तो भारत में बॉलिवुड मूवीज के लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म Amazon Prime है। ये प्लेटफॉर्म ऐसे तो फ्री है, लेकिन लेटेस्ट मूवी के लिए इस पर मंथली सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। यदि आप ज्यादा पैसे खर्च करके मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं, तो आप कम पैसों …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.