Home टिप्स एंड ट्रिक्स Google Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

Google Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

0

इस आधुनिक दुनियाँ में, किसी अनजान शहर में किसी लोकेशन को खोजने या किसी शॉपिंग प्लाजा, कैफ़े, सिनेमा हॉल, मार्केट, धार्मिक ऐतिहासिक स्थलों आदि स्थानों को ढूंढने के लिए Google Maps का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ? Google Maps के द्वारा आप अपनी करंट लोकेशन भी पता कर सकते हैं। Google Maps के प्रत्येक वर्ज़न में एक “Current Location Button” होता है, जिसके माध्यम से आप अपनी वर्तमान लोकेशन का पता लगा सकते हैं। कंप्यूटर या फ़ोन का उपयोग करके Google मानचित्र में आप वर्तमान में कहां हैं, इसका पता लगाने का तरीका यहां बताया गया है।

यह भी पढ़े :- सितम्बर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in September 2023

ऐसे पता लगाएं Google Map में अपनी वर्तमान लोकेशन

Google Maps को इस्तेमाल करने के लिए सर्वप्रथम यह सुनिश्चित कर ले कि, आपका डिवाइस इंटरनेट से जुड़ा हो। इसके पश्चात् हमारे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

1. अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर Google Maps App को खोलें और Map को लोड होने दें।

2. Map लोड होने के बाद, Google Maps में ऑटोमैटिक ही आपको आपके वर्तमान स्थान पर केंद्रित एक चिन्ह दिखाई देगा, यदि ऐसा नहीं होता है तो, आपको वहीं मैप्स में नीचे की तरफ दाएं कोने में वर्तमान स्थान बटन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक या टैप कर करना है। वेबसाइट और एंड्रॉइड ऐप पर यह निशान बुल्सआई (bullseye) की तरह दिखेगा, जबकि iPhone में यह निशान तीर की तरह दिखेगा।

3. आपका ब्राउज़र या फ़ोन आपसे Google Maps को अपना स्थान देखने की अनुमति देने के लिए कह सकता है। इसे स्वीकृति (Allow) दें।

4. अब Google Maps आपके वर्तमान स्थान को एक नीले बिंदु के रूप में केंद्रित करना शुरू कर देगा। ये नीला निशान Google Maps पर आपकी वर्तमान लोकेशन है, और इसके चारों ओर पारभासी (translucent) नीला वृत्त वह स्थान है जहाँ आप संभवतः हो सकते हैं।

आपको बता दें कि, आपके इंटरनेट की स्पीड जितनी तेज़ होगी Google Map आपके वर्तमान स्थान के लिए उतना ही अधिक सटीक और जल्दी परिणाम देगा। और आस-पास की पारभासी सीमा उतनी ही छोटी होगी। यदि Google मानचित्र को आपको ढूंढने में समस्या आ रही है, तो संभवतः इसका अर्थ यह है कि आपको बेहतर सेल सिग्नल या फ़ास्ट इंटरनेट की आवश्यकता है।

नोट :- iPhone और Android Apps में, वर्तमान स्थान बटन को दो बार टैप करने से कंपास (compass) मोड चालू हो जाएगा। आपको Google Map में कंपास की सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़े :- ChatGPT को कड़ी टक्कर देगी Google की AI सर्विस Bard

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version