रेलवे का तोहफा: इस तरह अपने पालतू जानवर के लिए भी ट्रेन टिकट करें बुक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपके पास कोई पालतू जानवर है, तो आपको ये ज़रूर मालूम होगा, कि किसी भी सफर पर अपने कुत्ते या बिल्ली को घर पर या किसी रिश्तेदार के पास, छोड़कर जाना काफी बुरा लगता है। लेकिन अब हमें ऐसा करने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब रेलवे पालतू जानवरों के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा देने की तैयारी में है। दरअसल, भारतीय रेलवे इस पर काम कर रहा है कि यात्रियों को उनके पालतू जानवरों के लिए, घर से ही ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा मिल जाए। यानि आपको अब अपने पालतू जानवर के लिए बिना लाइनों में धक्के खाये, टिकट मिल सकती है। आइये जानते हैं कैसे –

ये पढ़ें: IRCTC या Paytm ऐप से तत्काल की टिकट कैसे बुक करें

IRCTC वेबसाइट से पालतू जानवरों के लिए हो सकेगी टिकट बुक

अभी तक जानवरों के लिए 1st क्लास AC टिकट लेने के लिए, आपको सफर के दिन ही, अपनी कन्फर्म टिकट के साथ पार्सल बुकिंग काउंटर की लाइन में खड़ा होना पड़ता था, वो भी अपने कुत्ते या बिल्ली को बांधकर। इसी समस्या को सुलझाने के लिए भारतीय रेलवे ने CRIS (Centre for Railway Information Systems) को सॉफ्टवेयर में इस तरह बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यात्री घर बैठे ऑनलाइन ही अपने पैट की बुकिंग कर सकें।

इस सुविधा के चलते ट्रेन पर TTE को पालतू जानवरों के लिए सीट बुक करने का अधिकार होगा।

ये पढ़ें: अब IRCTC से आधार लिंक करना हुआ ज़रूरी, नहीं तो आएगी ये बाधा 

हालांकि इस सुविधा को पाने के लिए आपको नीचे दिए नियम भी मानने होंगे।

  • भारतीय रेलवे वेबसाइट IRCTC द्वारा जल्दी ही आप अपने साथ अपने पैट की टिकट भी बुक कर सकेंगे। हालाँकि इसके लिए आपको 1st क्लास AC या AC कूप की टिकट ही लेनी होगी। आप अपने जानवरों के लिए AC2, AC 3 टियर, AC चेयर कार, स्लीपर, जनरल क्लास में टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
  • अपने पालतू जानवर बुक करने से पहले आपकी या जानवर के मालिक की टिकट का कन्फर्म होना आवश्यक है।
  • जिस दिन की टिकट है, उस दिन अपने पालतू जानवर के साथ 3 घंटे पहले लगेज रूम में आना होगा और अपने जानवर के लिए लगेज वाला शुल्क आपको देना होगा।
  • सफर की शुरुआत से पहले जानवर के टीकाकरण के दस्तावेज़ और 48 घंटे पहले तक का जानवरों के डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट जिसमें उसकी नस्ल (ब्रीड), लिंग, इत्यादि की जानकारी हो, दिखाने भी अनिवार्य है।
  • टिकट कैंसिल करने पर या ट्रेन रद्द या लेट हो जाने पर जानवर की टिकट का रिफंड नहीं दिया जायेगा।
  • बड़े पालतू जानवरों जैसे गाय, घोड़े, भैंस, इत्यादि के लिए आप माल गाड़ी में डिब्बा बुक कर सकते हैं, लेकिन उसमें जानवर का ध्यान रखने के लिए किसी व्यक्ति को साथ रहना होगा।
  • आपके जानवर को कोई भी नुकसान होता है, तो जिम्मेदारी आपकी यानि मालिक की ही होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

ImageIRCTC या Paytm ऐप से तत्काल की टिकट कैसे बुक करें

कई बार ऐसा होता है, जब अचानक आपको कहीं सफर करना पड़ जाए, कोई इमरजेंसी (आपातकालीन) स्थिति हो। ऐसे में हमारी रेलवे व्यवस्था लोगों को तत्काल टिकट योजना (Tatkal Ticket Scheme) के तहत यात्रियों को सफर करने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको यात्रा से केवल एक दिन पहले अपनी रेल टिकट बुक करनी …

Imageदिल्ली मेट्रो ने शुरू की QR कोड आधारित पेपर टिकट: जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए QR कोड वाली पेपर टिकट लॉन्च की है। फिलहाल ये सिविधा केवल कुछ ही स्टेशनों पर सीमित है, लेकिन जल्दी ही सभी स्टेशन पर ये टिकट मिलेंगी। इस नयी QR code पेपर टिकट को आप टोकन की ही तरह अपनी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो स्टेशन …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.