HONOR ने भी टेबलेट्स के बाजार में अगला कदम रखते हुए अपना शानदार टेबलेट HONOR Pad X8a भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टेबलेट को स्लिम मेटल डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें आपको 84% स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो के साथ LCD डिस्प्ले मिल जाता है। टेबलेट की मोटाई 7.25mm है, और इसमें HONOR Hi-Res ऑडियो टेक्नोलॉजी और क्लियर क्रिस्टल ऑडियो के साथ चार स्पीकर्स मिल जाते हैं। आगे HONOR Pad X8a स्पेस्फिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
HONOR Pad X8a कीमत और उपलब्धता
ये टेबलेट 4+128GB के सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 12,999 रूपए है। इसमें आपको सिर्फ Space Gray कलर ऑप्शन देखने को मिलेगा। इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं, जहाँ इसके साथ HONOR Flip कवर आपको फ्री मिलेगा।
ये पढ़े: Redmi Note 14 Pro और POCO X7 BIS लिस्टिंग पर आएं नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
HONOR Pad X8a स्पेस्फिकेशन्स
इसमें 11 इंच का FHD TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट 16.7 मिलियन कलर्स, 400nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टेबलेट TÜV Rheinland flicker-free certification और Level Low Blue Light Certification के साथ आता है। Pad X8a Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और MagicOS 8.0 लेयर के साथ Android 14 पर काम करता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 610 GPU दिया गया है।
बैक पैनल पर ऑटो फोकस के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में भी 5 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है। टेबलेट 4+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 8300mAh की बैटरी दी गयी है, और कनेक्टिविटी के लिए Dual Band Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसका साइज 256.97 x 168.46 x 7.25mm और वजन 495g है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































