Honor 9x और Honor 9x Pro को आज इंडिया में काफी आकर्षक स्पेसिफिकेशन के साथ लांच कर दी गयी है। फ़ोन में आपको Kirin 810 चिपसेट दी गयी है। कुछ दिनों पहले ही डिवाइस के बॉक्स और AnTuTu बेंचमार्क स्कोर को लीक किया गया था। अब फोन में आपको आधिकारिक रूप से 48MP का रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के अलावा और भी आकर्षक फीचर दिए गये है तो चलिए नजर डालते है Honor 9x और Honor 9x Pro पर:
यह भी पढ़िए: Redmi के 64MP कैमरा सैंपल आये सामने: जल्द हो सकता है लांच
Honor 9X, Honor 9X कीमत और उपलब्धता
Honor 9X के बेस वरिएन्त 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को 1,399 युआन (14,000 रुपए) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ 6GB रैम के साथ 2 स्टोरेज वरिएन्त दिए गये है तो 6GB+64GB को 1,599 युआन तथा 6GB+128GB को 1,899 युआन की कीमत में बिक्री के लिए 30 जुलाई से उपलब्ध हो जायेगा।
वही Honor 9X Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वरिएन्त को 2,199 युआन की कीमत में तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वरिएन्त को 2,399 रुपए (लगभग 24,000 रुपए) की कीमत के साथ मार्किट में 30 जुलाई से प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा जो 9 अगस्त से यूजर तक पहुँच सकते है।
Honor 9X Pro के फीचर
Honor ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.59-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Kirin 810 चिपसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 16MP का पॉप-अप कैमरा सेटअप भी यहाँ सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।
फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 4,000mAh की बड़ी बैटरी एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।
Honor 9x में क्या है अलग?
Honor के 9X में आपको इसके प्रो वरिएत्न की तुलना में सिर्फ रियर कैमरा में बदलाव देखने को मिलता है। यहाँ पर आपको 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ सिर्फ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसी के अलावा यह डिवाइस आपको 4GB या 6GB रैम तथा 64GB या 128GB स्टोरेज का वरिएन्त बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़िए: FAQ: Xiaomi Redmi K20 Pro से जुड़े सभी सवालों का जवाब
Honor 9X, Honor 9X के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Honor 9X | Honor 9X Pro |
डिस्प्ले | 6.59-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD | 6.59-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD |
फ्रंट कैमरा | 16MP (f/2.0), पॉप-अप | 16MP (f/2.0), पॉप-अप |
रियर कैमरा | 48MP (f/1/8) + 2MP डेप्थ सेंसर | 48MP (f/1/8) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP डेप्थ सेंसर |
प्रोसेसर | 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 810 SoC, Mali G52 GPU | 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 810 SoC, Mali G52 GPU |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित EMUI 9.1 | एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित EMUI 9.1 |
रैम | 4GB/6GB RAM | 8GB RAM |
स्टोरेज | 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है | 128GB/256GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
बैटरी | 4000mAh | 4000mAh |
कीमत | 1,399 युआन / 1,599 युआन / 1,899 युआन | 2,199 युआन / 2,399 युआन |