बॉबी देओल ने इस साउथ की फिल्म में निभायी विलन की भूमिका, इस OTT प्लैटफॉर्म ने ₹60 करोड़ में खरीदकर रिलीज़ की

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पवन कल्याण की पीरियड ड्रामा फिल्म Hari Hara Veera Mallu थिएटर में रिलीज़ होकर ₹113 करोड़ कमा गई, लेकिन फिल्म ज़्यादा खास नहीं चली। बॉक्स ऑफिस के मिले-जुले परिणाम और क्रिटिक्स की बंटी हुई राय के बाद भी एक OTT चैनल ने इसके काफी बड़ी रकम देकर ख़रीदा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब फिल्म को फ्लॉप कहा जा रहा था, तो आखिर इस OTT चैनल ने इसे क्यों खरीदा?

ये पढ़ें: Rajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

Hari Hara Veera Mallu OTT Release Date

पहले मेकर्स ने Hari Hara Veera Mallu OTT Release Date को 15 अगस्त 2025 तय किया था। लेकिन उसी दिन रजनीकांत की Coolie के सिनेमाघरों में आने से मेकर्स को निर्णय बदलना पड़ा। अब इस फिल्म का OTT प्रीमियर 20 अगस्त 2025 को होगा।

Digital Rights Deal ने सबको चौंकाया

सबसे दिलचस्प बात है फिल्म के OTT rights deal। रिपोर्ट्स के अनुसार, Amazon Prime Video ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को करीब ₹60 करोड़ में खरीदा। ये हाल के समय की सबसे बड़ी Telugu OTT डील्स में से एक होगी। तुलना करें तो Kuberaa, HIT 3 और Thandel जैसी फिल्मों को केवल ₹50-55 करोड़ मिले थे।

आखिर क्यों खरीदी Amazon ने पवन कल्याण की ये फिल्म?

Amazon ने तो इस पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन यहां जवाब सिर्फ एक है – Pawan Kalyan का स्टारडम। भले ही फिल्म थिएटर में उम्मीद से कम कलेक्शन लाई हो, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म जानता है कि पवन कल्याण की फिल्में हिंदी, तमिल और मलयालम जैसी भाषाओं में डब होकर लंबी रेस खेलती हैं। उनका फैनबेस इतना बड़ा है कि कंटेंट long-tail viewership देता है, और यही चीज़ OTT प्लेटफॉर्म के लिए सोने की खान है।

ये पढ़ें: Comedian Zakir Khan ने NYC में बनाया रिकॉर्ड, आप भी घर बैठे देख सकते हैं उनके Top 5 OTT Specials

क्यों देखें Online?

अगर आपने थिएटर में फिल्म मिस कर दी या बॉबी देओल के विलेन अवतार और MM कीरवाणी का बैकग्राउंड स्कोर फिर से अनुभव करना चाहते हैं, तो Hari Hara Veera Mallu Amazon Prime Video पर 20 अगस्त 2025 से स्ट्रीम होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageKingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब आएगी

Vijay Deverakonda और Bhagyashri Borse की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘Kingdom’ ने 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके थिएटर पर रिलीज़ होने के साथ ही Kingdom OTT release को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई है। फिल्म को थिएटर में मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शक Kingdom OTT streaming डेट का इंतज़ार कर रहे …

ImageChhaava OTT release: विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनिंग, इस ओटीटी पर प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज़

विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘Chhaava’ (छावा) 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने काफी धमाकेदार शुरुआत की और ये विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी मानी जा रही है। वीकेंड ख़त्म होते होते फिल्म ने कुल ₹116.5 करोड़ का कलेक्शन करके, ₹100 करोड़ के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products