Home अफवाहे/लीक्स OnePlus Nord CE 2 Lite 5G सबसे पहले भारत में होगा...

[Exclusive] OnePlus Nord CE 2 Lite 5G सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च, मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आयीं

1
It's a OnePlus Nord CE image used for representation purposes.

OnePlus ने 2022 की शुरुआत फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10 Pro और मिड-रेंज फ़ोन OnePlus 9RT के साथ की। इनके बाद कंपनी लगातार अपने आने वाले स्मार्टफोनों को लेकर चर्चा में है। दो नए फ़ोन OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं और इनके अनुमानित स्पेसिफिकेशन हम आपके साथ शेयर भी कर चुके हैं। लेकिन आज कंपनी के किफ़ायती मिड-रेंज फ़ोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को लेकर हमारे पास एक नयी खबर है।

अब तक अफवाहों में Nord CE 2 का ही ज़िक्र था, लेकिन आज Smartprix और OnLeaks की साझेदारी के साथ हम OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशनों को जानने में कामयाब रहे। साथ ही हमें ये भी पता चला है कि Nord 2 Lite 5G को सबसे पहले भारत में ही भी लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें:भारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

हमारे इस एक्सक्लूसिव आर्टिकल में आप OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन जान पाएंगे। तो चलिए! शुरू करते हैं।

It’s a OnePlus Nord CE image used for representation purposes.

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

Smartprix ने OnLeaks के साथ मिलकर पता लगाया है कि OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59-इंच की फुल एचडी+ फ्लूइड डिस्प्ले होगी। यानि इसमें OnePlus Nord CE 5G (6.43 इंच) से बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होंगे। इनमें मुख्य रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल होगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे (2MP मैक्रो + 2MP डेप्थ सेंसर) आएंगे। सामने की तरफ एक 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ये पढ़ें:  आखिर क्या है Doomscrolling, जो कोरोना काल के दौरान बना ‘वर्ड ऑफ़ द ईयर’ ?

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद होगी, जिसके साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus इस स्मार्टफोन को जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकता है और लॉन्च के नज़दीक आते-आते इसके बारे में आपको और भी जानकारी मिलेगी।

मॉडल OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
डिस्प्ले 6.59-इंच फुल एचडी+ फ्लूइड डिस्प्ले
चिपसेट Qualcomm Snapdragon 695 5G
बैटरी 5000mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
मेमोरी 6/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज
कैमरा रियर: 64MP+2MP+2MP
फ्रंट: 16MP

ये पढ़ें: Xiaomi 11T Pro 5G: खरीदें या ना खरीदें ?

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version