दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा: जानें नई रेट लिस्ट और डिस्काउंट ऑफर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) बहुत से एनसीआर के लोगों के लिए रोज़ आने जाने का साधन है। ट्रैफिक और बारिशों के दिनों में भी बचने के लिए लोग मेट्रो का बहुत इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब ये मेट्रो का सफर महंगा हो चुका है। जी हाँ! 25 अगस्त, 2025 से Delhi Metro ticket price increase हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। आठ साल बाद ये किराए बढ़ाए गए हैं। इन बढ़ी हुई कीमतों के बाद, अब अब यात्रियों को हर रूट पर ₹1 से ₹5 तक ज़्यादा देने होंगे। आइये नई Delhi Metro fare list के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

Delhi Metro ticket price hike के बाद न्यूनतम और अधिकतम किराया

Delhi Metro ticket price बढ़ जाने के बाद, दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया अब ₹10 से ₹11 रुपए और अधिकतम किराया ₹64 हो गया है। उदाहरण के लिए, अब 0–2 किलोमीटर की यात्रा ₹10 की बजाय ₹11 में होगी। वहीं, 5–12 किलोमीटर का सफर ₹32 और 21 किलोमीटर तक की यात्रा ₹43 में पूरी होगी। लंबी दूरी यानी 32 किलोमीटर से अधिक सफर करने वालों को अब ₹64 चुकाने होंगे।

सबसे ज़्यादा असर Delhi Metro Airport Express line new ticket price पर दिखेगा। इस रूट पर दूरी के हिसाब से ₹1 से लेकर ₹5 तक का इज़ाफ़ा किया गया है।

डिस्काउंट और ऑफ-पीक ऑफर्स

किराया बढ़ने के बावजूद DMRC ने यात्रियों के लिए कुछ राहत भी दी है। Smart Card users को हर सफर पर 10% की छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा, Off-Peak Hours यानि सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद अतिरिक्त 10% डिस्काउंट भी मिलेगा। कुल मिलाकर यात्रियों को 20% तक की बचत हो सकती है। वहीं, नया Multiple Journey QR Ticket (MJQRT) भी ऑफ-पीक में 20% छूट आपको दिला सकता है।

ऑनलाइन टिकट और व्हाट्सएप बुकिंग

टिकटों के दाम भले ही बढ़ गए हों, लेकिन अब दिल्ली मेट्रो टिकट खरीदना पहले से आसान हो गया है। यात्री Delhi Metro ticket online booking कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp पर +91 9650855800 पर “Hi” भेजकर भी टिकट बुक किया जा सकता है। ये QR कोड सीधे मेट्रो गेट पर स्कैन किया जा सकता है, यानि आपको टिकटों के लिए लाइन में खड़े होने की ज़रुरत नहीं है।

Delhi Metro fare hike latest news से साफ है कि लाखों यात्रियों के बजट पर असर पड़ेगा, लेकिन डिस्काउंट स्कीम्स अब भी राहत देती हैं। थोड़े ही सही लेकिन बढ़े हुए दामों से यात्रियों को काफी फर्क पड़ेगा। उसका कारण है करोड़ों लोगों का इससे सफर करना और दिल्ली मेट्रो को देश की ट्रांसपोर्ट लाइफलाइन कहा जाना। करीब 394 किलोमीटर लंबे नेटवर्क और 289 स्टेशनों के साथ ये 12 कॉरिडोर (नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम सहित) को जोड़ती है।

ये पढ़ें: Do You Wanna Partner: करन जौहर की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ में तमन्ना-डायना का दमदार अवतार, इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज़

कुल मिलाकर, दिल्ली मेट्रो का सफर भले ही थोड़ा महंगा हुआ हो, लेकिन smart card discount, QR ticket offers और off-peak travel जैसी सुविधाएं अब भी पैसों की बचत करने में मदद करेंगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.