Android 10 आधारित ColorOS 7 की हुई घोषणा: नए फीचर के साथ इसी महीने शुरू होगा रोल-आउट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज एक इवेंट के तहत बीजिंग, चीन में Color OS 7 को पेश कर दिया है। नए अपडेट में आपको एंड्राइड 10 के साथ कस्टम स्किन दी गयी है। नया यूजर इंटरफ़ेस एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन फीचर, नयी कलर स्कीम के साथ आता है। विजुअल बदलाव के अलावा एंड्राइड 10 की वजह से परफॉरमेंस में भी सुधार मिलता है।

ओप्पो के अनुसार यहाँ Color OS 7 का फर्स्ट फेज 25 नवम्बर से रोल आउट किया जायेगा और Reno सीरीज ये अपडेट पाने वाली पहली डिवाइस होगी। इसके एक दिन बाद यह इंडिया में भी रोल-आउट हो जायेगा।

तो चलिए एक बार नज़र डालते है इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट के फीचरों पर:

ColorOS 7: अपडेट में क्या नया मिलता है?

अपडेट में मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर:
  • आप होम स्क्रीन पर आइकन की शेप और साइज़ में बदलाव कर सकते है।
  • इसमें नए Art+ वॉलपेपर और बेहतर सिस्टम वाइड डार्क थीम दिया गया है।
  • नए सिस्टम साउंड इफ़ेक्ट काफी अच्छे है जो नेचुरल साउंड इफ़ेक्ट से प्रेरित है।
  • परफॉरमेंस के लिए Oppo ने बेहतर RAM मैनेजमेंट पर काम किया है और नए अपग्रेड के साथ यहाँ पर 40% फ़ास्ट स्टार्ट-अप टाइम और 30% सिस्टम परफॉरमेंस बूस्ट का दावा भी किया गया है।
  • बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ColorOS 7 आपको बेहतर गेमिंग और टच रिस्पांस भी दिया गया है। गेम स्पेस में अब फोकस मोड, जो गूगल की डिजिटल वेल-बीइंग के काफी प्रेरित है।
  • कैमरा एप्लीकेशन में नए फीचर जैसे पोर्ट्रेट मोड 2.0, एक्सट्रीम नाईट मोड मोड और सुपर स्टेडी मोड भी दिए गये है।
  • गैलरी एप्लीकेशन को भी क्विक एडिटिंग और शेयरिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
  • Oppo का नया स्मार्ट असिस्टेंट जिसका नाम Breeno है, अब टाइम और लोकेशन आधारित ऑटोमेटेड एक्शन और हैंड्स-फ्री ड्राइविंग मोड का सपोर्ट दिया गया है।

फीचर तो देख लिए अब जानते है की यह अपडेट किस डिवाइस को कब मिलेगा?

ColorOS 7: रोल-आउट रोड-मैप

Oppo Reno 3 set to launch in December with ColorOS 7 and Dual Mode 5G

फेज रोल-आउट फ़ोन
1 नवम्बर 26, 2019 Reno, Reno 10x Zoom
2 दिसम्बर 2019 Reno 2, F11, F11 Pro (including Marvel Avenger’s edition)
3 Q1, 2020 Reno 2 Z, 2 FReno Z

Find X (including special editions)

R17

RX17 Pro

A9

4 Q2, 2020 F7 (including 128G)F9, F9 Pro

R15, R15 Pro

A5 2020

A9 2020

K3

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

रियलमी ColorOS 7 को Realme OS के रूप में पेश करेगी और यह काफी हद तक स्टॉक एंड्राइड के जैसा होगा। पहले ऐसी खबरे आ रही थी यह सितम्बर 2019 में आएगा लेकिन अब नए रोड-मैप के साथ आपको नया OS फ़रवरी महीने में मिलेगा।

फेज रोल-आउट फ़ोन
1 जनवरी 2020
  • Realme 3 Pro
  • Realme XT
2 फरवरी 2020
  • Realme X
  • Realme 5 Pro
3 मार्च 2020
  • Realme X2 Pro
4 अप्रैल  2020
  • Realme 3
  • Realme 3i
5 मई 2020
  • Realme 5
  • Realme 5s
6 जून 2020
  • Realme 2 Pro
7 Q3 2020
  • Realme C2

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImagePUBG Season 8 के लिए लेटेस्ट 0.13.5 वर्जन को किया गया रोल-आउट, जाने क्या है इसमें नया और ख़ास

Tencent के PUBG यानि Playerunknownbattlegrounds के मोबाइल वर्जन PUBG Mobile के नये सीजन 8 के लिए नया पैच/अपडेट आज रोल-आउट कर दिया गया है। वर्जन नंबर 0.13.5 में आपको नए वेपन्स के आलवा नया गेम मोड भी दिया गया है। एंड्राइड प्लेटफार्म के iOS प्लेटफार्म पर भी आपको काफी अपडेट देने को मिलते है। इसके …

ImageOxygen OS 11 के कुछ बेस्ट फीचर आये सामने, साथ में अपडेट टाइमलाइन

OnePlus ने अपने लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट को Hydrogen OS 11 के नाम से आज पेश किया है। जिनको नहीं पता उनको बता दे की गूगल प्ले सर्विस के बिना Oxygen OS को चीन में Hydrogen OS के नाम से जाना जाता है। ग्लोबल सॉफ्टवेयर लांच से पहले आज कुछ नए फीचर सामने …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

Discuss

Be the first to leave a comment.