CMF Phone 1 का डिज़ाइन आया सामने – इस कीमत पर इन फीचरों के साथ आयेगा ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing की सब-ब्रैंड CMF अपने पहले स्मार्टफोन CMF Phone 1 को लेकर काफी चर्चा में है। ये फ़ोन कंपनी का पहला फ़ोन है और आज इसके डिज़ाइन को CMF के अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट द्वारा शेयर किया है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा नज़र आ रहा है, जो बिल्कुल ऊपर और बायीं तरफ है और साथ ही हर एक साइड में एक बोल्ट है, जिसका कारण कंपनी ने साफ़ नहीं किया है, लेकिन इससे लगता है कि ये रिमूवेबल रियर पैनल के साथ आएगा। साथ ही ही इसके निचले हिस्से में एक गोल व्हील भी है। इस फ़ोन का लॉन्च 8 जुलाई को है और कंपनी लगातार इसे टीज़ करते हुए धीरे-धीरे सारे स्पेसिफिकेशन सामने लेकर आ रही है। आइये जानते हैं कि CMF Phone 1 के कौन-से मुख्य फ़ीचर और डिज़ाइन की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है।

ये पढ़ें: 10,000 से भी कम में उपलब्ध हैं Vivo के ये फ़ोन

CMF Phone 1 का पूरा डिज़ाइन सामने आया है

सबसे पहले तो जो तस्वीर अभी सामने आयी है, उसमें नारंगी (ऑरेंज) रंग में फ़ोन दिख रहा है, जो शायद आपको लैदर फिनिश के साथ मिलेगा। इसमें सबसे अलग है इसके चारों तरफ लगे बोल्ट और नीचे लगा एक छोटा व्हील (चक्कर)। इसमें एक के नीचे एक दो रियर कैमरा हैं, जो अन्य स्मार्टफोनों के मुकाबले थोड़ा ज़्यादा ही कोने में फिट किये गए हैं। और इसके बिल्कुल नीचे CMF का लोगो है।

इसमें लगे बोल्ट के साथ शायद कंपनी आपको रियर पैनल बदलने का विकल्प दे सकती है, जिससे आप अलग-अलग रंगों के केस लगा सकें। हालांकि इससे ज़्यादा दिलचस्पी लोगों को इसमें नीचे की तरफ लगे छोटे से व्हील को लेकर है। आज की तस्वीर में कंपनी ने इस चक्कर या पहिये या व्हील को यहां देने का उद्देश्य भी साफ़ कर दिया है। इस छोटे से व्हील के साथ फ़ोन को किसी स्टैंड पर लगा कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और एक बजट फ़ोन में ये एक अनोखा और उपयोगी फ़ीचर है। हालांकि अगर कंपनी इन फोनों के साथ स्टैंड भी मुफ्त दे रही है, तो लोगों के लिए एक आकर्षक डील हो सकती है।

CMF Phone 1

ये पढ़ें: किफायती दामों में उपलब्ध हैं Xiaomi के ये 128GB वैरिएंट फ़ोन

CMF के नए फ़ोन के ये सभी फ़ीचर हुए कन्फर्म

CMF Phone 1 में डिस्प्ले को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। इसमें 6.67-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले आएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। साथ ही 2000 निट्स की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट भी है।

ये फ़ोन 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा, लेकिन सेंसर की पुष्टि अभी नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि फ़ोन अच्छी नेचुरल तस्वीरें लेने में सक्षम है और इसमें Ultra XDR फ़ीचर भी होगा। फ़ोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है, जो कि हाल ही में आया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी आएगी, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग को लेकर अभी कोई ख़बर नहीं है।

CMF के इस फ़ोन को लेकर कंपनी ने कीमतों का कोई इशारा नहीं दिया है, लेकिन अफवाहों की मानें तो ये लगभग 20,000 रुपए की कीमत पर बाज़ार में आ सकता है। इसके साथ कंपनी CMF Watch Pro 2 और Buds Pro 2 भी लॉन्च करने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageNothing ब्रैंड CMF ने पहला फ़ोन किया टीज़; इन फीचरों के साथ मिड-रेंज में देगा टक्कर

Nothing की ब्रैंड CMF के पहले फ़ोन CMF Phone (1) की चर्चा काफी समय से हो रही है। फ़ोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं और हाल ही में कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई ने भी इसके UI को टीज़ करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इसके …

Imageआकर्षक है Nothing स्मार्टफोन का पहला लुक, ऐसा दिखता है ये ट्रांसपेरेंट फ़ोन

Nothing अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) 12 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के कई टीज़र भी सामने आ चुके हैं और Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता का एक बड़ा कारण है, इसमें आने वाला ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और अब तक इस तरह के डिज़ाइन …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.