WWDC 2025: iPhone का बदलेगा पूरा चेहरा ! आज रात iOS 26 में दिखेगा Liquid Glass का जादू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WWDC, Apple के साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है और ये आज रात यानि 9 जून को होने वाला है। आज रात 10:30 बजे (IST) जैसे ही स्टेज सजेगा, दुनिया को iOS 19, जिसे Apple अब iOS 26 कहने वाला है, कि पहली झलक देखने को मिलेगी। और शायद, इस साल का ये सॉफ्टवेयर अपडेट सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि iPhone के भविष्य में एक बड़ा बदलाव भी ला सकता है।

iOS 19 का नाम बदलकर बदलाव की उम्मीद?

Apple पहली बार अपने iOS सॉफ्टवेयर को साल के नाम से टैग करने जा रहा है, यानि iOS 26 (क्योंकि ये 2026 में फुल रोलआउट होगा)। इसका मतलब ये नहीं कि बदलाव सिर्फ नाम तक सीमित हैं। बल्कि इस साल, Apple अपने यूज़र्स को अब तक का सबसे बड़ा UI रीडिज़ाइन देने वाला है।

अब iPhone पर Liquid Glass लुक

अटकलें लगाई जा रही हैं, कि iOS 26 में जो सबसे बड़ा विज़ुअल बदलाव आने वाला है, वो होगा – Liquid Glass इंटरफेस। इसके तहत iPhone का पूरा इंटरफ़ेस पहले से ज़्यादा ट्रांसपेरेंट और स्लीक होगा। आइकन थोड़े राउंड होंगे, बटन और मेनू ऐसे दिखेंगे जैसे वो स्क्रीन पर नहीं, बल्कि ग्लास के अंदर तैर रहे हों।

Control Center को भी रीडिज़ाइन किया गया है, जिससे यूज़र को सेटिंग्स तक जल्दी और बेहतर ऐक्सेस मिलेगा। Apple का उद्देश्य है कि Vision Pro वाला दिलचस्प और आकर्षक अनुभव iPhone में भी आ सके।

बैटरी से लेकर Siri तक अब सबमें AI का इस्तेमाल

WWDC 2025

iOS 26 में Apple Intelligence का दूसरा चरण दिखाई देगा। बैटरी से Siri तक अब सब AI द्वारा संचालित होगा।

  • AI–पावर्ड बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन: आपके usage पैटर्न को समझकर बैटरी की लाइफ बढ़ाई जाएगी।
  • AirPods पर रीयल–टाइम ट्रांसलेशन: बातचीत के बीच ज़बान की बाधा मिट जाएगी।
  • स्मार्ट Siri: Context-aware सपोर्ट, एप्लीकेशन्स को कंट्रोल करने की क्षमता, और शायद Google Gemini AI सपोर्ट भी – हालांकि, फुल-fledged नेचर्ड Siri अभी बाद में हो सकता है।

iOS 26 के साथ और क्या बदलने की सम्भावना

  • कैमरा ऐप का नया UI
  • Safari और Notes जैसे ऐप्स में सादा या सटल विज़ुअल ट्वीक
  • ट्रांसपेरेंट विजेट्स और फ्लोटिंग एलिमेंट्स
  • अपडेटेड डायनामिक आइलैंड एक्सपीरियंस

हालांकि, Apple ने अभी तक इन फीचरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन WWDC 2025 में इन्हें पेश किया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Glasswing iPhone की झलक भी?

WWDC 2025

जहां एक तरफ iOS में ग्लास लुक की शुरुआत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक और रिपोर्ट लोगों को चौंका रही है। बताया जा रहा है कि Apple 2027 में एक “Glasswing iPhone” लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये iPhone पूरी तरह कांच से बना होगा, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों ही ओर ग्लास होगा, जिसमें कोई कटआउट या नॉच नहीं दिया जायेगा।

Face ID और फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर ही छिपे होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस डिवाइस को एक “design marvel” की तरह पेश करेगा। ये न सिर्फ देखने में शानदार होगा, बल्कि यूज़र इंटरफेस भी पूरी तरह उस ग्लास थीम के अनुसार ही डिज़ाइन किया जायेगा, जो iOS 26 में अभी दिखाई देने वाला है।

क्यों है WWDC 2025 खास?

क्योंकि ये इवेंट सिर्फ डेवलपर्स के लिए नहीं, हर iPhone यूज़र के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत है। नया इंटरफेस, भविष्य की सोच और एक नयी डिज़ाइन लैंग्वेज जो अगले 5 साल तक Apple के रास्ते तय कर सकती है, इसीलिए WWDC 2025 इस बार सिर्फ एक लॉन्च नहीं बल्कि भविष्य में Apple किस दिशा में जायेगा, वो बताने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Imageअपने iPhone पर पाएं iOS 26 का शानदार ‘लिक्विड डिज़ाइन’ – ऐसे करें इंस्टॉल

how to install iOS 26 on your iPhone – WWDC 2025 में Apple ने iOS 26 को पेश किया है, जिसकी सबसे खास बात है नया Liquid Glass इंटरफ़ेस। इसका पहला डेवलपर वर्शन रोलआउट भी शुरू हो चुका है। अगर आप भी अपने iPhone को एक नया, ताज़ा और futuristic लुक देना चाहते हैं, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.