Home न्यू लांच HD AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुई Amazfit GTR Mini...

HD AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुई Amazfit GTR Mini स्मार्टवॉच, जानिए कीमत और फीचर

0

स्मार्ट वियरेबल्स टेक्नोलॉजी ब्रांड Amazfit ने भारत में अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच- Amazfit GTR Mini को लॉन्च कर दिया है। नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच एचडी AMOLED डिस्प्ले, स्पोर्ट्स मोड्स, हेल्थ-लाइफस्टाइल फीचर्स और बहुत कुछ ऑफर करती है। नवीनतम स्मार्टवॉच 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम से लैस है, और कंपनी का दावा है कि Amazfit GTR Mini की बैटरी लाइफ 14 घंटे तक चल सकती है। आइए भारत में इसकी कीमत और संपूर्ण स्पेक्स के बारे में जानें।

यह भी पढ़े :- [Exclusive] Pixel 8 Pro का फर्स्ट लुक: Google I/O 2023 में हो सकता है पेश

Amazfit GTR Mini की भारतीय कीमत और उपलब्धता

भारत में ब्रांड न्यू Amazfit GTR mini स्मार्टवॉच की कीमत 10,999 रूपए है। यह विशेष रूप से Amazon India पर ओशन ब्लू, मिस्टी पिंक और मिडनाइट ब्लैक सहित तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी।

Amazfit GTR Mini स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Amazfit GTR Mini का डाइल गोल है। इसमें स्टेनलेस स्टील के साथ एक पतला और चमकदार बैक पैनल है। इसका स्ट्रैप सिलिकॉन का बना हुआ है। स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले है और यह Zepp OS 2.0 और डुअल-कोर Huangshan 2S चिप द्वारा संचालित है। कंपनी के मुताबिक, वॉच को नॉर्मल मोड में 14 दिन तक और बैटरी सेवर मोड में 20 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्टवॉच में 80 से अधिक अलग-अलग वॉच फेस हैं, और नया पोर्ट्रेट मोड ग्राहकों को वॉच फेस पर अपनी तीन पसंदीदा तस्वीरें अपलोड करने की अनुमति देता है। इसमें BioTracker PPG ऑप्टिकल सेंसर के साथ स्ट्रेस ट्रैकर, हार्ट रेट और ब्लड -ऑक्सीजन आदि को मापने की सुविधा मिलती है। इसमें 120 से अधिक प्ले मोड हैं और यह 50 मीटर तक पानी के दबाव का सामना कर सकता है।

नवीनतम स्मार्टवॉच की मदद से आप 24-घंटे अपने स्वास्थ की जानकारी रख सकते हैं। यह उपयोगकर्ताओं को हाई और लो ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, लो SpO2, या हाई स्ट्रेस जैसी असामान्य रीडिंग के बारे में जानकरी देगी। इसके अतिरिक्त यह आपके स्ट्रेस को कम करने के लिए कई श्वास अभ्यास (breath exercise) की भी जानकारी देगी। सुपर-सुविधाजनक वन-टैप मापन फ़ंक्शन इसका एक और ख़ास फीचर है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता तीन मैट्रिक्स को एक ही टैप से एक साथ माप सकते हैं और परिणाम 15 सेकंड के भीतर प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- 21 मार्च को लॉन्च होंगे Oppo Find X6 सीरीज़ और Oppo Pad2, लीक हुए कलर विकल्प और अन्य स्पेक्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version