Amazfit GTR Glitter और Titanium Edition हुई इंडिया में लांच: कीमत 12,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazfit ने इंडियन मार्किट में सितम्बर महीने में AMOLED डिस्प्ले के साथ GTR को लांच किया था जबकि इसके कुछ ही दिन बाद 12 दिन की बैटरी बैकअप वाली GTR 42mm को भी पेश किया था। स्मार्टवाच सेगमेंट में मुकाबले को और बेहतर बनाने के लिए आज कंपनी ने GTR के Glitter और Titanium एडिशन को भी लांच कर दिया है। तो चलिए डालते है इसके फीचर पर एक नज़र:

AMAZFIT GTR की कीमत

आज लांच की गयी Amazfit GTR 47.2mm टाइटेनियम और 42.6mm Glitter एडिशन को कंपनी ने क्रमशः 14,999 रुपए और 12,999 रुपए की कीमत में बाज़ार में उतारा है। बिक्री के लिए यह आज से ही फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध है।

AMAZFIT GTR टाइटेनियम और ग्लिटर एडिशन के फीचर

GTR 47 टाइटेनियम वरिएन्त को काफी लाइट लेकिन स्ट्रोंग डिजाईन के साथ पेश किया है। इसके साथ यहाँ रबर स्ट्राप भी दी गयी है। कंपनी ने अनुसार यह हाई-एंड मैकेनिकल वाच और स्पोर्ट्स वाच के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। दूसरी तरह GTR Glitter एडिशन में आपको 60 चमकदार जिरकॉन के साथ वाइट कलर की लेदर स्ट्राप दी गयी है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आती है।

बैटरी बैकअप जो इस स्मार्टवाच की खासियत है, की बात करे तो यहाँ 42mm मॉडल बेसिक वाच मोड पर 34 दिन का बैकअप देती है जबकि नार्मल इस्तेमाल पर 12 दिन का। वही पर 47mm मॉडल बेसिक वाच मोड पर 74-दिन का तथा नार्मल यूज़ पर 24-दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

ये स्मार्टवाच एंड्राइड 5.0 ऑर iOS 10  से ज्यादा के प्लेटफार्म पर आसानी से काम करती है। GTR में आपको 50 मीटर तक वाटरप्रूफ की सुविधा भी मिलती है यानी की आप इसका इस्तेमाल स्विमिंग में भी कर सकते है। ये स्मार्टवाच 12 स्पोर्ट्समोड के साथ आती है जिसमे ट्रैकिंग से लेकर स्कीइंग करना तक शामिल है।

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageAmazfit GTR 2e और GTS 2e हुई AMOLED डिस्प्ले और जीपीएस, ब्लड ऑक्सीजन के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

GTR 2 और GTS 2 को इंडियन मार्किट में पिछले महीने लांच करने के बाद अब कंपनी Huami ने Amazfit GTR 2e और GTS 2e को भी पेश कर दिया है जो इनके थोडा ट्रिम डाउन वर्जन है। इनमे से Amazfit GTR 2e को Amazon इंडिया पर तथा GTS 2e को फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के …

ImageHuami Amazfit GTR AMOLED डिस्प्ले और 24 दिन के बैटरी बैकअप के साथ हुई लांच

Xiaomi के सहयोग वाली Huami ने आज अपनी AMAZFIT GTR स्मार्टवाच को चीन में लांच कर दिया है। इस वाच को 42mm और 47mm के 2 अलग-अलग साइज़ वरिएन्त में पेश किया गया है। AMAZFIT GTR को सबसे हल्की और छोटी स्मार्टवाचो में से एक माना जाता है। यहाँ पर आपको सबसे खास अधिकतम 24 …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.