Xiaomi ने भारत में लॉन्च किये Mi Notebook Pro, Notebook Ultra और Mi TV 5X

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi का भारत में Smarter Living 2022 इवेंट खत्म हो चुका है। कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि 6 नए डिवाइस भारत में लॉन्च किये हैं, जिनमें नयी Mi Notebook, Mi TV 5X सीरीज़, और Mi Smart Band 6, नया Wi-Fi राऊटर, सिक्योरिटी कैमरा शामिल हैं। इनमें से कंपनी का पहला लैपटॉप Mi Notebook और Mi TV 5X सीरीज़ बहुत ही ख़ास प्रोडक्ट हैं जिन्हें कंपनी ने प्रीमियम डिज़ाइन और पावरफुल फ़ीचरों के साथ लॉन्च किया है। इस लेख में हम इन्हीं दो प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Redmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Mi TV 5X

Xiaomi ने इस इवेंट में अपनी नयी Mi TV 5X सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इसमें 4K रेज़ॉल्यूशन की स्क्रीन आपको 96.6% स्क्रीन-टू-बॉडी-रेश्यो के साथ दी गयी है। इसे 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच साइज़ों में रिलीज़ किया गया है। तीनों ही मॉडल आपको डॉल्बी विज़न और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलेंगे और ये 10-बिट 1 बिलियन कलर दिखाने की क्षमता रखते हैं। सभी के साथ मेटालिक स्टैंड भी आएंगे। नवीनतम UI पैचवॉल 4 (PatchWall 4) के साथ ये आपको सभी फिल्मों की IMDb रेटिंग दिखाने में भी सक्षम है।

इस Mi TV 5X में 75+ लाइव चैनल का सपोर्ट भी मिलता है और 30 OTT ऐप्स भी आपको प्री-इनस्टॉल्ड दी गयी हैं। इसमें क्वाड कोर MediaTek MT9611 A55 प्रोसेसर के साथ 2GB की RAM और 16GB की स्टोरेज है। इसके अलावा कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, HDMI 2.1, USB, ईथरनेट सपोर्ट भी होगा।

जहां इसके 50-इंच और 55-इंच के मॉडलों में 40W के स्टीरियो स्पीकर हैं, वहीँ 43-इंच की टीवी में 30W के स्टीरियो स्पीकर हैं। इनमें आपको डॉल्बी अट्मॉस, HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलेगा

कीमतें

  • Mi TV 5X 43-इंच – 31,999 रूपए।
  • Mi TV 5X 50-इंच – 41,999 रूपए।
  • Mi TV 5X 55-इंच – 47,999 रूपए।

ये भी पढ़ें: Realme ने भारत में पेश किये Realme GT 5G, GT Master Edition और Realme Book Slim

Mi Notebook Pro और Notebook Ultra

Xiaomi ने भारत में दो लैपटॉप लॉन्च किये हैं जिनके नाम Mi Notebook Pro और Mi Notebook Ultra हैं। दोनों में ही आपको हाई-एंड फ़ीचर मिलेंगे। Mi Notebook Pro में जहां 14-इंच की 2.5K QHD Mi True Life डिस्प्ले मिलती है। वहीँ Mi Notebook Ultra में 15.6-इंच की 3.2K Mi TrueLife+ डिस्प्ले दी गयी है। इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और दोनों में 100% sRGB सपोर्ट भी मिलेगा।

ये दोनों लैपटॉप 11th Generation Intel Core i7 और i5 Tiger Lake H35 सीरीज़ के प्रोसेसरों के साथ रिलीज़ किये गए हैं। दोनों में 8GB/ 16GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज भी दी गयी है। चिपसेट और स्टोरेज में आपको दोनों ही लैपटॉप के तीन-तीन मॉडल पेश किये गए हैं। इनमें आपको टेम्परेचर (तापमान) को कंट्रोल करने के लिए दो हीट पाइप और 100 प्रतिशत कॉपर रेडियेटर के साथ फैन भी मिलते हैं। ये पूरी तरह से मेटल के बने है और फुल-साइज़ का बैक-लिट की-बोर्ड है। की-ट्रेवल 1.3mm (Pro) और 1.5mm (Ultra) का है। साथ ही डिस्प्ले के ऊपर आपको HD रेज़ॉल्यूशन के साथ वेबकैम भी मिलता है।

इन दोनों में Windows 10 Home का सपोर्ट और 56Wh की (Pro) और 70Wh की (Ultra) की बैटरी के साथ 65W Type-C फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Mi NoteBook Pro और Mi NoteBook Ultra को आप 31 अगस्त से Mi.com, Amazon.in और Mi Home Stores से खरीद सकते हैं। HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 4,500 रूपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

कीमतें

Mi NoteBook Pro

  • i5 / 8GB RAM – 56,999 रूपए।
  • i5 / 16GB RAM – 59,999 रूपए।
  • i7 / 16GB RAM – 72,999 रूपए।

Mi NoteBook Ultra

  • i5 / 8GB RAM – 59,999 रूपए।
  • i5 / 16GB RAM – 63,999 रूपए।
  • i7 / 16GB RAM – 76,999 रूपए।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageDe De Pyaar De 2 OTT release date की जानकारी के साथ खुला बड़ा राज़ – अजय देवगन की फीस सुनकर चौंक जाएंगे

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अपनी रोमांटिक – कॉमेडी के साथ फिर लौट आए हैं। De De Pyaar De 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और इसके ट्रेलर, म्यूज़िक और स्टारकास्ट ने पहले ही अच्छी चर्चा बना दी थी। R Madhavan की एंट्री ने सीक्वल को और भी दिलचस्प बना दिया है। इंटरनेट …

ImageRedmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Xiaomi के लिए भारत में कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है, कल कंपनी Smarter Living 2022 इवेंट करने वाली है, जिसमें कई नए Xiaomi के प्रोडक्ट हमें देखने को मिलेंगे। इनमें Mi Notebook, Wi-Fi राऊटर व कुछ और उत्पाद भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। Xiaomi की ब्रांड …

ImageXiaomi Mi Router 4A, Mi Band 6, Mi 360° Home Security Camera और Mi running shoes भारत में लॉन्च हुए

Xiaomi ने Smarter Living 2022 के इवेंट में Mi Notebook Pro & Ultra और Mi TV 5X के अलावा Mi Router 4A, Mi Band 6, Mi 360° Home Security Camera और Mi running shoes भी लॉन्च किये हैं। इन्हें के बारे में आप इस लेख में पढ़ सकते हैं और लैपटॉप और Mi TV 5X …

ImageOppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Oppo ने चीन में अपनी प्रीमियम Oppo Find X9 Series को पेश करने के लगभग 20 दिन बाद ही, इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Find X9 और Find X9 Pro में दमदार चिपसेट, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचरों के साथ बड़ी बैटरी भी हैं, जिनके साथ ये लगभग 2 दिन तक …

ImageGalaxy S26 Ultra Vs OnePlus 15: कीमत, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

OnePlus 15 Vs Galaxy S26 Ultra: OnePlus 15 का इंतज़ार भारत में अब ज़्यादा लंबा नहीं है। ये फोन इंडिया में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च है। इस बार OnePlus ने कई अहम अपग्रेड्स किए हैं, जैसे नया पहले से बेहतर फोटो प्रोसेसिंग इंजन और 165Hz डिस्प्ले, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए …

Discuss

Be the first to leave a comment.