Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi Mi CC10 Pro हो सकता है 120x ज़ूम सपोर्ट वाला दुनिया...

Xiaomi Mi CC10 Pro हो सकता है 120x ज़ूम सपोर्ट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

0
Mi Note 10

Xiaomi की आज फिर से कैमरा डिपार्टमेंट में नया आकंडा पेश करते हुए 120x ज़ूम सपोर्ट वाले 108MP सेंसर पर काम करने की खबर सामने आई है। यह डिवाइस CAS कोडनेम के साथ अभी अफवाहों में चर्चा का विषय बनी है। उम्मीद यही है की यह Mi CC10 सीरीज की डिवाइस हो सकती है।

Xiaomishka के अनुसार, कंपनी इस लेटेस्ट डिवाइस पर काफी दिनों से काम कर रही है तो हो सकता है की आने वाले कुछ महीनो में यह फोन मार्किट में देखने को मिले।

शाओमी लायेगा 120x ज़ूम सपोर्ट?

अभी के लिए सैमसंग की लेटेस्ट S20 सीरीज का Galaxy S20 Ultra में 100x ज़ूम सपोर्ट दिया गया है। यह स्पेस ज़ूम डिजिटल ज़ूम है जो क्रोप्पिंग के जरिये मिलता है। यह 10x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट देता है जो 108MP प्राइमरी सेंसर और 48MP टेलीफ़ोटो लेंस के जरिये संभव होता है। जहाँ तक ऑप्टिकल ज़ूम की बात है तो यह Huawei P40 Pro Plus में 10x ज़ूम के साथ मिलता है।

लेकिन अगर यह अफवाहें सच साबित होती है तो अपकमिंग Xiaomi Mi CC10 Pro में आपको 12x ऑप्टिकल टेलीफ़ोटो ज़ूम का सपोर्ट किया जा सकता है। जहाँ तक प्राइमरी सेंसर की बात है तो यहाँ 108MP ISOCELL HM2 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हम यहाँ बताना चाहेंगे की हाल ही में लांच किये गये 108MP प्राइमरी सेंसर वाले स्मार्टफ़ोनों में ISOCELL HM1 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ तक की MI CC9 Pro में भी आपको 108MP HM1 इमेज सेंसर का ही इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा अगर अन्य फीचरों की बात करे तो शायद से फोन में आपको स्नैपड्रैगन की मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 775G 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे हो सकता है की यह ट इस स्मार्टफोन के साथ पहली बार ही मार्किट में देखने को मिले।

तो अभी के लिए डिवाइस से ऊपर बताई गयी जानकारी ही सामने आई है लेकिन आने वाले दिनों में अपडेट मिलेंगे तो उनको भी यहाँ पर अपडेट किया जायेगा तब तक बने रहिये हमारे साथ।।।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version