WhatsApp Desktop ऐप पर भी आया कॉलिंग का फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta द्वारा संचालित WhatsApp लगातार अपनी ऐप अपर अपडेट्स देता रहता है। हाल ही में WhatsApp बीटा वर्ज़न में एक साइडबार भी रिलीज़ की गयी है और अब कंपनी एक और नए फ़ीचर ‘Calls tab’ को WhatsApp डेस्कटॉप ऐप के लिए रिलीज़ करने ककी तैयारी में है।

अब स्मार्टफोन के बाद, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर भी WhatsApp में कॉलिंग के लिए अलग टैब देखने को मिलेगा इस अपडेट के बाद आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp डेस्कटॉप ऐप पर भी WhatsApp  के ऑडियो तथा वीडियो कॉल का लुत्फ़ उठा पाएँगे। फिलहाल इस नए फीचर “Call Tab” को WhatsApp Beta Version पर ही रिलीज़ किया गया है।

क्या है ये WhatsApp Beta Version ? 

  प्रत्येक App का अपना एक Beta Version होता है, ओरिजनल ऐप में कुछ भी अपडेट करने से पहले ऐप के बीता वर्ज़न में वो अपडेट किये जाते है। यानि कुछ ही उपभोक्ताओं को उसके इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है, जिससे उन अप्डेट्स पर लोगों या यूज़र्स की राय या रिव्यु मिल सके। इसके बाद अगर कोई कमी लगती है, तो उस फ़ीचर पर फिर से काम होता है और अगर रिव्यु या अनुभव अच्छा रहे तो, उन अप्डेट्स को Orignal App में लॉन्च कर दिया जाता है।

अब WhatsApp डेस्कटॉप ऐप पर भी मिलेगा “कॉल टैब” का ऑप्शन 

कंपनी ने अपने Beta Version में डैस्कटॉप कॉलिंग का ऑप्शन को जोड़ा है। इस नए फीचर की मदद से हम अपने डेस्कटॉप पर भी WhatsApp ऑडियो तथा वीडियो कॉल को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इस नए फीचर को “Call Tab” कहा गया है। WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट के माध्यम से बताया है कि डेस्कटॉप पर चैट तथा स्टेटस विंडो के बीच में आपको इसका कॉलिंग बटन देखने को मिलेगा। इसके साथ- साथ आप डैस्कटॉप पर ही अपनी WhatsApp कॉल हिस्ट्री की जानकारी भी आसानी से ले सकते है। अभी यह नया फ़ीचर केवल Beta Version उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध है, परन्तु जल्द ही यह Non Beta उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगा होंगी। 

अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर कैसे चेक करें WhatsApp बीटा वर्ज़न में Calls tab का फ़ीचर

इसके लिए आपको सबसे पहले Microsoft Store से WhatsApp beta for Windows 2.2246.4.0 अपडेट इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप जैसे ही अपने सिस्टम पर WhatsApp खोलेंगे, तो आपको चैट तथा स्टेटस विंडो के बीच कॉलिंग का बटन नज़र आ जायेगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो बीटा टेस्टर फुल हो चुके हैं और आपको कुछ समय के बाद वापस से WhatsApp खोलकर दोबारा चेक करना होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.