JioHotstar Free Subscription: Jio, Airtel व Vi के यूज़र्स ऐसे पाएं JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

JioCinema और Disney Hotstar की साझेदारी के बाद हाल ही में JioHotstar लॉन्च हुआ, जिस पर अब JioCinema और Hotstar का सारा कंटेंट उपलब्ध होगा। इस समय ये भारत में सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स में से एक है। केवल Colors और स्टार नेटवर्क के सभी टीवी शो, फिल्मों और स्पोर्ट्स के अलावा आप इस पर ढेरों वेब सीरीज़, IPL और प्रचलित इंटरनेशनल शोज़ भी देख पाएंगे। इससे भी दिलचस्प खबर ये है कि आप ये सब मुफ्त में देख सकते हैं। जी हाँ! Jio, Airtel और Vi, आप तीनों में से किसी के भी ग्राहक हैं, तो आप कुछ रिचार्ज प्लानों के साथ JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन (JioHotstar Free Subscription) पा सकते हैं। आइए इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं ।

JioHotstar फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करने वाले Jio Fiber प्लान

JioFiber ₹999 प्लान

₹999 का JioFiber प्लान 150 Mbps की स्पीड के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड डाटा व अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ साथ JioHotstar समेत 8 ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलते हैं। ये प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आता है।

JioFiber ₹2,799 प्लान

अगर आप थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं, तो ₹2,799 का प्लान बेहतरीन विकल्प है, जिसमें 500 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग उपलब्ध है। 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Lite और 8 अन्य ओटीटी सब्सक्रिप्शन का एक्सेस फ्री में दिया जाता है।

JioFiber ₹5,994 प्लान

1 Gbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ आने वाला JioFiber का ₹5,994 का प्लान बिना किसी रुकावट के हाई-क्वॉलिटी स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड डाटा व वॉइस कॉलिंग के साथ JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Lite और 8 अन्य ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलते हैं।

JioFiber ₹11,988 प्लान

JioFiber का सबसे महंगा औप्लान ₹11,988 का है। इसमें सारी सेवाएं ₹5,994 के प्लान के जैसी ही हैं। ये भी 1 Gbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ साथ 11 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में ऑफर करता है। केवल अंतर ये है कि इसकी वैलिडिटी 1 साल की है।

JioHotstar फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं ये Jio प्लान

₹949 प्रीपेड प्लान

Jio का केवल एक ही प्रीपेड प्लान है, जो JioHotstar का सब्सक्रिप्शन (JioHotstar Free Subscription) ऑफर करता है। ₹949 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देता है। इसके अलावा इसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड 4G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

Airtel के इन प्रीपेड प्लानों के साथ मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन

₹398 प्लान

इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 5G डेटा के साथ-साथ हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

₹3,999 प्लान

इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 1 साल के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (JioHotstar Free Subscription) मुफ्त मिलेगा। साथ ही रोज़ 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड 5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिठे हैं। इस प्लान में Airtel Xstream Play, Apollo 24|7 और Hellotunes की सर्विस भी शामिल हैं।

₹1,029 प्लान

ये प्लान 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड 5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसमें भी आपको Airtel की अन्य सर्विस जैसे Airtel Xstream Play, RewardsMini, Apollo 24|7 Circle का लाभ मिलेगा।

Airtel पोस्टपेड प्लान, जिनके साथ मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन

₹499 प्लान

₹499 के पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 40GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ 6 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन (JioHotstar Free Subscription) भी इसका हिस्सा है और आपको Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलेगा।

₹599 प्लान

₹599 के एयरटेल पोस्टपेड प्लान में 75GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा उपलब्ध है। इस प्लान के साथ भी JioHotstar का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

₹999 प्लान

₹999 के प्लान में 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ पूरे एक साल के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें Netflix (Basic), Amazon Prime Video और Airtel Xstream Play OTT ऐप्स का एक्सेस भी मुफ्त में मिलेगा।

₹1,199 प्लान

इस पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, और प्रतिदिन 100 SMS के साथ 12 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Netflix, Amazon Prime Video, और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलेगा।

Airtel ब्रॉडबैंड प्लान्स

Airtel के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ भी JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान्स के साथ आप हाई-स्पीड इंटरनेट में हाई-क्वॉलिटी कटेंट का आनंद ले सकते हैं। इन प्लान्स की डिटेल्ड जानकारी आपको Airtel की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

इन Vi प्रीपेड प्लानों के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त

₹469 प्लान

इस प्लान में रोज़ाना 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलेंगे। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में आपको 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन (JioHotstar Free Subscription) मुफ्त मिलता है।

₹994 प्लान

₹994 का प्ला, प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS ऑफर करता है। इसकी वैधता 84 दिनों की है और इसमें भी 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिफ्त मिलता है।

₹3,699 प्लान

₹3,699 का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी रोज़ 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ पूरे 1 साल के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

ImageJio का सालाना कॉलिंग प्लान Airtel से सस्ता, फिर भी साल भर में पड़ेगा महंगा… ये है वजह

एक नज़र में : TRAI के निर्देश के बाद Jio ने अक्टूबर के आख़िर में चार नए Jio voice only plan जोड़े हैं, जो ₹147 से शुरू होते हैं। 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के प्लान Airtel से ₹7 से ₹21 तक सस्ते हैं। लेकिन साल भर का रिचार्ज आपको …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.