TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 5 Pro इंडिया में लांच कर दिया है। इस फोन में आपको इस कीमत पर एंड्राइड 10, क्वैड कैमरा सेटअप, 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। टेक्नो की स्पार्क सीरीज एक बजट सीरीज है इसलिए कंपनी ने टेक्नो केहुआ इस किफायती स्मार्टफोन स्पार्क 5 Pro को कम कीमत होने के बावजूद शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Tecno Spark 5 की कीमत और उपलब्धता
Spark 5 को Spark Orange, Seabed Blue और Ice Jadeite कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 10,499 रुपए रखी गयी है। डिवाइस को आप Amazon India से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खरीद सकते है।
Tecno Spark 5 Pro के फीचर
Spark 5 Pro में आपको 6.6-इंच की पंच होल डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A25 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 16MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड 10 आधारित HiOS 6.0 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।
Tecno Spark 5 Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Tecno Spark 5 Pro |
डिस्प्ले | 6.6-इंच, 1600x720p, LCD पंच होल डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | MeditaTek Helio A25 |
रैम | 4GB |
स्टोरेज | 64GB |
रियर कैमरा | 16MP + 2MP + 2MP + AI Lens |
फ्रंट कैमरा | 8MP, ड्यूल LED फ़्लैश |
बैटरी | 5000mAh |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित HiOS 6.1 |
फिंगरप्रिंट सेंसर | रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर |
अन्य | ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS, माइक्रो USB |