ऐसी पहली फिल्म जो OTT पर सफलता के बाद अब थिएटर पर होगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऐसा शायद भारत में पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म थिएटर के बाद OTT पर नहीं, बल्कि पहले OTT पर और फिर बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है। हम बात कर रहे हैं, मई 23 को Zee 5 पर रिलीज़ हुई Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म की। ये मनोज बाजपेयी की फिल्म है, जो OTT के हफ्ते के बाद थिएटर पर अभी 2 जून, 2023 को रिलीज़ हुई है।

ये पढ़ें: जून में रिलीज़ होंगी ये बॉलीवुड फिल्में व वेब सीरीज़ – Upcoming Bollywood Films On OTT in June 2023

इस फिल्म के थिएटर रिलीज़ की जानकारी सबसे पहले व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने अपने ट्वीट के ज़रिये दी और इसी ट्वीट पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपने री-ट्वीट के साथ मोहर लगाई। फिल्म को दिल्ली, मुंबई, बिहार, U.P. और राजस्थान में 20 सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिलीज़ किया गया है। हालांकि मल्टीप्लेक्स थिएटरों में फिलहाल ये अभी आपको देखने को नहीं मिलेगी।

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai (सिर्फ एक बंदा काफी है ) थिएटर पर OTT के बाद क्यों हुई रिलीज़ ?

ज़ाहिर है कि इतने बड़े निर्णय का कारण फिल्म को मिलने वाली सफलता ही हो सकती है। मनोज बाजपेयी की Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म ने Zee5 पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। Zee5 पर इस फिल्म को अब तक का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला डिजिटल कंटेंट का खिताब हासिल हुआ है। साथ ही फिल्म को क्रिटिक द्वारा भी काफी सराहना मिली है और यही कारण है कि मात्र में मिली इस सफलता के बाद, निर्माताओं ने इसे थिएटर पर रिलीज़ करने का निर्णय लिया

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai 

मनोज बाजपेयी की इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों के काफी पसंद किया है। ये फिल्म एक अदालत के ड्रामे पर आधारित है, जहां मनोज बाजपेयी वकील पूनम चंद सोलंकी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने आसाराम बापू जैसे धर्म गुरु को सज़ा दिलाने में सफलता प्राप्त की थी। ये फिल्म भी इसी घटना पर आधारित है, जहां एक नाबालिग अपने साथ हुई घटना के खिलाफ पुलिस केस करती है और फिर ये फिल्म शुरू होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageBhediya और Vikram Vedha फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म: इस दिन OTT पर रिलीज़ हो रहीं हैं ये फिल्में

थिएटर में बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ होने के लगभग 2 महीने बाद लोग OTT पर उसकी राह देखने लगते हैं। लेकिन पिछले साल की दो बड़ी हिट फिल्में Bhediya और Vikram Vedha अब तक OTT पर रिलीज़ नहीं की गयीं। थिएटर पर इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया और जो नहीं देख पाए वो …

Imageइस दिन हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज़ होगी रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म पुष्पा: द राइज़

पुष्पा:द राइज़, फिल्म को अब किसी परिचय किसी ज़रुरत नहीं है। कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ये फिल्म दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गयी और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 20 दिनों में 300 करोड़ से …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.