Samsung ने 10 जुलाई को हुए Galaxy Unpacked Event में अपने दो शानदार फोल्डेबल फ़ोन्स लॉन्च किये थे, जिनमें से एक Samsung Galaxy Z Fold 6 है, और अब जानकारी सामने आयी है, कि कंपनी इसका नया वर्जन Slimmer Galaxy Z Fold 6 कुछ चुनिंदा देशों में अक्टूबर महीनें तक पेश कर सकते है। कंपनी इस फ़ोन को “Slim” या “Ultra” वैरिएंट के नाम से पेश कर सकती है। आगे नये Galaxy Z Fold 6 Slim के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नया Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim
एक जर्मन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ Samsung B6, Q6, और Q6a इन तीन मॉडल्स पर काम कर रहा था, जिसमें से B6 और Q6 को Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 के रूप में पेश कर चूका है, लेकिन Q6a के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की थी। इसी बीच इंटरनेट पर खबरें वीरल हो रही है, कि कंपनी इस मॉडल को नए Slimmer Galaxy Z Fold 6 के रूप में पेश कर सकती है। ये फ़ोन नार्मल Z Fold 6 की तुलना में थोड़ा स्लिम हो सकता है, और इसमें बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
ये पढ़े: Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च: 15,999 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स
इन देशों लॉन्च हो सकता है नया Slimmer Galaxy Z Fold 6
रिपोर्ट के मुताबिक़ कंपनी इस नए Z Fold 6 को अक्टूबर महीने में साउथ कोरिया और चीन में पेश कर सकती है, भविष्य में ये फ़ोन वैश्विक बाजार में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन कंपनी इसे वैश्विक बाजार में पेश करेगी या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी इसको लिमिटेड एडिशन में पेश करेगी इसलिए इसके मात्र 4 से 5 लाख यूनिट्स ही बनाये जा सकते हैं। इन सब के बीच कंपनी मॉडल नंबर SM-F958N की भी टेस्टिंग कर रही है, जो नया Galaxy Fold 6 Ultra या Slim हो सकता है।
ये पढ़े: Redmi Pad SE 4G डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































