Samsung Galaxy S9 पर मिल रहा है 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट; जल्द उठाये फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग हमेशा से ही अपने फ्लैगशिप फ़ोनों की कीमत के लिए जाना जाता है। हर साल एक नए फ्लैगशिप फोन के साथ कीमत का स्तर बढ़ता ही जाता है। लेकिन लगता है की कंपनी अब अपने ट्रेंड में बदलाव का मन बना चुकी है। कम से कम कंपनी द्वारा पेश किये गये 50,000 रुपए से डिस्काउंट ऑफर से तो यही लगता है।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z बनाम OnePlus 6: कौन है सबसे किफायती फ्लैगशिप फोन?

Samsung Galaxy S9 पर पाएँ 50,000 का डिस्काउंट

Samsung यह डिस्काउंट अपनी आधिकारिक साईट के माध्यम से पेश कर रहा है। जहाँ पर आपको लगभग 33,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके अलावा आपको लगभग 15,000 से अधिक कीमत के ऑपरेटर ऑफर भी दिया जा रहे है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और डिवाइस-अपग्रेड प्रोग्राम का विकल्प भी आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है।

सभी ऑफर इस प्रकार है:

  • 256GB/128GB वरिएन्त की खरीद पर 6000 रुपए का डिस्काउंट एवं 64GB स्टोरेज वरिएन्त पर 5000 रुपए का डिस्काउंट
  • HDFC क्रेडिट कार्ड धारको को अतिरिक्त 6000 रुपए का कैशबैक ऑफर
  • लगभग 6000 रुपए तक की एक्स्ट्रा एक्सचेंज कीमत
  • इसके अलावा आपको एयरटेल के सिम पर अगले 30 महीनों तक दुगना डाटा मिलेगा
  • जिओ सिम के उपयोग पर आपको सिर्फ 4,999 रुपए की कीमत में 1TB डाटा फ्री दिए जायेगा
  • वोड़ाफोन के सिम पर आपको लगभग 6,000 रुपए की कीमत वाली Netflix की 12 महीने की सदस्यता और लगभग 3.6TB तक का डाटा एक्स्ट्रा (प्लान के मुताबिक)

अगर सभी ऑफर को ध्यान में रखे तो कुल मिलकर आपको लगभग 33,000 रुपए का डायरेक्ट और लगभग लगभग 15,000 रुपए तक का कैशबैक+ऑपरेटर का लाभ मिलता है।

Samsung Galaxy S9 के फीचर

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में आपको 5.8-इंच की QHD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका स्क्रीन रेज़ोलुशन 1440×2960 तथा आस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 रखा गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर नवीनता फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 4GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z हुआ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच; जाने कीमत…

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह डिवाइस आपको एंड्राइड 8.0 आधारित सैमसंग कस्टम UI पर रन करता हुआ मिलता है जीको 3000mAh की बैटरी द्वरा संचारित किया गया है। पीछे की तरफ 12MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा युक्त इस डिवाइस में आपको ड्यूल सिम, 4G VoLTE, GPS, NFC, Wi-Fi, ब्लूटूथ की सुविधा भी दी गयी है।

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageAmazon Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days सेल हुई शुरू; त्योहारों के मौसम में मिलेगा भारी डिस्काउंट और आकर्षक डील

त्योहारों के इस मौसम में सभी लोग अपने लिए कुछ न कुछ नया सामान लेने का मन बनाते है जिसको देखते हुएइस महीने 10 अक्टूबर से Amazon और Flipkart अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल की शुरुआत करने जा रही है। सेल में आपको स्मार्टफोन की कीमत में 60% तक की …

Imageफेस्टिवल सीजन में हैडफ़ोनों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जाने कुछ बेहतरीन ऑफर्स

आज के समय में म्यूजिक सुनने का शौक रखने वाले यूजरों के लिए एक अच्छा हैडफ़ोन तो होना ही चाहिए। एक बढ़िया इयरफोन आपको बेहतरीन कॉल कनेक्टिविटी भी देता है साथ ही अगर बैटरी बैकअप बेहतर हो तो सोने पर सुहागा होता है। तो आने वाले दिवाली के दिनों में आपके लिएकुछ आकर्षक ऑडियो प्रोडक्ट्स …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

Discuss

Be the first to leave a comment.