PIB फैक्ट चेक: खुशखबरी! 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों को नहीं देना होगा टैक्स, जानें क्या है पूरा माजरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PIB फैक्ट चेक: कितना अच्छा हो जब आपको पता चले कि अब 75 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं होगी, और इससे पैसों की काफी बचत हो जाएगी। ऐसा ही एक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइये जानते हैं, इसके पीछे का पूरा माजरा क्या है?

ये पढ़ें: iQOO Neo 11 सीरीज फीचर्स लीक, 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

75 वर्ष से अधिक आयु वालों को टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं?

दरअसल, किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें लिखा है, कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अब 75 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टैक्स नहीं देना होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक पेंशन और अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ पर जीवन यापन करते हैं। इसलिए उन्हें टैक्स में छूट दी गई है, इसके अतिरिक्त उन्हें आयकर रिटर्न भी दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है।

ये जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से दी गई है, जिसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स छूट देने के लिए कानून में बदलाव किया है। इसमें नियम 31, नियम 31ए, फॉर्म 16 और 24Q के बीच महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। 75 साल से अधिक उम्र के जो भी वरिष्ठ इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बैंक में 12-बीबीए आवेदन जमा करना होगा। यह मैसेज सुरेश पोटे, सचिव – महाराष्ट्र वरिष्ठ नागरिक महासंघ – मुंबई – नवी मुंबई प्रभाग के नाम से वायरल किया जा रहा है।

इसके बार ये संदेश सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा है। इससे लोगों ने खुशी का माहौल तो बना, लेकिन उन्हें फिर निराशा का सामना करना पड़ा। दरअसल, इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1893611164552032399

PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

जब ये संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, तो PIB फैक्ट चेक ने इसकी सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि ये संदेश झूठा है। कानून के अनुसार 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ ITR ( आयकर रिटर्न) पर छूट दी गई है, इसका मतलब है, कि उन्हें ITR भरने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, इसके लिए उनकी आय का साधन सिर्फ पेंशन और बैंक से मिलने वाला ब्याज ही होना चाहिए।यह छूट आयकर अधिनियम की धारा 194P के तहत दी गई है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 7400 और Dimensity 7400X लॉन्च, जल्द इन फीचर्स के साथ मिड रेंज फोन में होंगे शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme GT 8 Pro की भारत में एंट्री – क्यों इस बार डिज़ाइन और कैमरा सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं?

Realme ने अपने फैंस के लिए आज भारतीय बाज़ार में Realme GT 8 Pro और Dream Edition लॉन्च किए हैं। सच कहें तो ब्रांड ने इस बार सीधी चुनौती दी है बाकी प्रीमियम ब्रांड्स को। Realme की GT सीरीज़ हमेशा से “performance-first” पहचान के साथ आती रही है। लेकिन इस साल कहानी थोड़ी अलग है। …

ImageiPhone 13 Amazon Price Drop: त्योहारों से पहले Amazon का तोहफ़ा – iPhone 13 की कीमत देखकर यकीन नहीं होगा

iPhone 13 Amazon Price Drop – त्योहारों से पहले Amazon ने iPhone खरीदने वालों के लिए ऐसा मौका दिया है जो बार-बार नहीं आता। अगर आप अब तक सिर्फ कीमत देखकर Apple iPhone 13 से दूरी बनाए हुए थे, तो अब वक्त है उस ख्वाहिश को पूरा करने का। इस बार iPhone 15 की डील …

Imageअब YouTube ही तय करेगा कि तुम इसे इस्तेमाल कर सकते हो या नहीं, जानें क्या है माजरा

YouTube ने अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर और सख्त होने का निर्णय लिया है। Youtube ने किशोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम बनाया है कि अब अकाउंट बनाते वक्त अगर कोई बच्चा झूठ बोलकर अपनी उम्र 18 साल से ज़्यादा भी भर देता है, तो भी YouTube का …

ImageNew Adhaar Update Rules: अब बिना आधार सेंटर जाए करें Aadhaar Update, जानें 1 नवंबर से क्या-क्या बदला

UIDAI ने 1 नवंबर 2025 से Aadhaar Card Update से जुड़े कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि बदलने के लिए आपको Aadhaar Seva Kendra के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरा प्रोसेस myAadhaar portal पर ऑनलाइन और पेपरलेस हो गया है। इसके साथ ही Aadhaar update fees, PAN …

ImageInstagram Reels ऐप अलग से हो सकता है लॉन्च, जानें क्या है पूरा माजरा

Meta Instagram ऐप को बेहतर बनाने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहा है, हाल ही में कंपनी ने Instagram रिल्स को एडिट करने के लिए “Edits” नाम से एक वीडियो एडिटिंग टूल लॉन्च किया था, और अब खबरें सामने आ रही है, कि कंपनी Instagram Reels के लिए अलग से एक डेडीकेटेड ऐप लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.