Oppo FInd X होगा 19 जून को पेरिस में होगा लांच; स्नैपड्रैगन 845 और 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo 19 जून को पेरिस के Louvre Mauseum में अपने नए फ्लैगशिप फोन Find X को लांच करने वाला है। कंपनी इस डिवाइस के माध्यम से काफी आकर्षक टेक्नोलॉजी पेश करेगा जिनमे Oppo का 5X ज़ूम वाली Loseless इमेज लेने वाला Periscope Lens टेक भी शामिल है। (Read in English)

Oppo Find X के मुख्य आकर्षण:

  • 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला रियर कैमरा
  • काफी पतले बेज़ेल वाली QHD+ डिस्प्ले
  • नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट (आपेक्षित)
  • साइड – स्लाइडिंग QWERTY कीबोर्ड डिजाईन

Oppo ने कहा है की,” Oppo स्मार्टफ़ोनों की प्रीमियम सीरीज की ही तरह, Find-सीरीज भी अपने बहतरीन स्पेसिफिकेशन, नयी क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और आर्टिस्टिक डिजाईन के कारण यूजर को एक आल-राउंड फ्लैगशिप ग्रेड परफॉरमेंस प्रदान करती है।”

यह भी पढ़िए:  Moto G6 बनाम Redmi Note 5 Pro; कौन साबित होता है बेहतर स्मार्टफोन

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

Oppo Find X शायद से रियर कैमरा में 5x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा वाला पहला फोन होगा जो बिक्री के लिए तैयार है। आधिकतर फ़ोनों में आपको सिर्फ 3x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है लेकिन Oppo ने MWC  में पिछले साल एक प्रोटोटाइप पेश किया था जिसमे 5X lossless टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढिये: Moto G6 और Moto G6 Play का फर्स्ट इम्प्रैशन : बजट रेंज में प्रीमियम फ़ोन?

पेरिस्कोप लेंस काफी दूर से भी काफी साफ़ और शार्प फोटो लेने में सक्षम है। इसके अलावा लेंस के साथ आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी दिया गया है ताकि इमेज क्लिक करते हुए अगर हाथ हिलता भी है तो इमेज ब्लर नहीं होगी और 5x ज़ूम के साथ ये सुविधा काफी आकर्षक हो सकती है।

इसके अलावा Oppo Find X में आपको सामने की तरफ काफी पतले बेज़ेल वाली QHD+ डिस्प्ले के साथ प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी जा सकती है। फोन में आपको 8GB रैम का विकल्प भी दिया जा सकता है। यहाँ पर डिवाइस में 3D फेस अनलॉक और VOOC सुपर फ़्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

अभी Oppo की इस डिवाइस के ग्लोबल लांच के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Oppo इंडिया, थाईलैंड और कुछ अन्य देश भी फोन को एक से अधिक बार झलक दिखा चुके है तो हम उम्मीद कर सकते है की यह लांच के कुछ समय बाद अन्य देशो में भी पेश किया जा सकता है। अधिक जानकरी के लिए बने रहिये!!!

Related Articles

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImageOppo Find X3 Pro होगा 11 मार्च को ग्लोबली लांच

Oppo Find X3 Pro की लांच डेट सामने आ गयी है और यह सीरीज 11 मार्च को पेश की जाएगी। स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने आज ही लांच से जुडी जानकारी को शेयर किया है। मीडिया इनवाइट में Find X3 Pro लिखा गया है लेकिन इमेज में आप Find X3 सीरीज देख सकते है। Join us …

ImageOppo Find X3 5G स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट और एंड्राइड 11 के हो सकता है मार्च महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

स्नैपड्रैगन 870 के लांच के बाद से ही सभी ब्रांड्स इसके सबसे पहले इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगाये हुए है। इसी क्रम में Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OPPO Find X3 स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस मोबाइल फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.