Home न्यू लांच OnePlus Nord CE 5G होगा Summer Launch इवेंट के तहत 10 जून...

OnePlus Nord CE 5G होगा Summer Launch इवेंट के तहत 10 जून को लॉन्च

0

आज सामने आई ताज़ा जानकारी के अनुसार OnePlus अपनी नयी डिवाइस को लांच करने वाली है। कंपनी का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 होगा या OnePlus Nord CE 5G इस बात से भी पर्दा उठ चूका है। चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लांच से जुडी जानकारियों पर:

OnePlus Nord CE इंडिया लांच से जुडी जानकारी

वनप्लस की OnePlus Nord CE डिवाइस इंडिया में 10 जून को लांच होने वाली है। यह लांच इवेंट Amazon पर टीज़ की गयी जानकारी के हिसाब से 7 बजे शाम को आयोजित किया जायेगा।

OnePlus Nord CE से जुडी जानकारी

OnePlus के प्रशंसक यह जरुर सोचेंगे की CE यहाँ पर किस को रिप्रेजेंट करता है? इसकी जानकारी भी कंपनी ने साफ़ कर दी है। CE का मतलब है Core Edition है। यह डिवाइस OnePlus Nord का अपग्रेड मॉडल होगा जो OnePlus Nord Core Edition 5G के नाम से पेश किया जायेगा।

आज कंपनी ने एक टीज़र पेश किया था जिसमे Summer Launch Event coming soon टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया था।

अगर अफवाहों की माने तो OnePlus Nord 5G को मार्किट में मीडियाटेक की फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 1200 के साथ पेश किया जा सकता है। उम्मीद यही है की यह डिवाइस किफायती कीमत पर दमदार परफॉरमेंस के साथ उतारा जायेगा। साल की शुरुआत में Nord CE 5G के कुछ रेंडर भी सामने आये थे। उनके अनुसार यहाँ 6.4 इंच डिस्प्ले पंच होल कट आउट के साथ मिलेगी। डिस्प्ले फ्लैट होने के अलावा काफी पतले बेज़ेल के साथ मिल सकती है। रियर साइड ट्रिपल कैमरा भी यहाँ दिया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version