OnePlus Nord 5: कंपनी ने दिखाई पहली झलक, जुलाई की इस तारीख को होगा ग्लोबल धमाका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित मिड-रेंज सीरीज़ – OnePlus Nord 5 को लेकर पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने अपने ग्लोबल X (पहले Twitter) अकाउंट पर एक टीज़र वीडियो जारी कर इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हालांकि कंपनी ने ये टीज़र कुछ समय बाद हटा लिया, लेकिन लेकिन इसके स्क्रीनशॉट्स लेकर लोगों ने इंटरनेट पर शेयर कर दिए, जिससे ये कन्फर्म हो चुका है कि OnePlus Nord 5 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च 8 जुलाई को होने जा रहा है। इस बार OnePlus Nord 5 के साथ ही Nord CE 5 भी आएगा, जो इसका किफायती वर्ज़न हो सकता है।

ये पढ़ें: जुलाई में धूम मचाएंगे ये 8 नए फोन, नया फोन लेने से पहले एक नजर जरूर डालें

डिज़ाइन में होगा बड़ा बदलाव

टीज़र में दिखा कि OnePlus Nord 5 का कैमरा डिज़ाइन पूरी तरह नया है। फोन में वर्टिकल कैमरा सेटअप है जो पिछले मॉडल से काफी अलग है। ये डिज़ाइन काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 Racing Edition के जैसा ही है, जिसे देखकर यही लगता है कि कि Nord 5 उसी का ग्लोबल रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

फोन के फ्रंट में एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा और रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है।

OnePlus Nord 5

पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा बैटरी में बड़ा अपग्रेड

OnePlus Nord 5 में इस बार मिलने वाला है लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में कई फ्लैगशिप स्तर के फोनों से टक्कर लेने को तैयार लड़ेगा। वहीं, Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।

OnePlus इस बार बड़ा बैटरी सेक्शन में भी एक बड़ा अपग्रेड दे रहा है। खबर ये है कि Nord 5 में 6,650mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जबकि Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी होने के आसार हैं, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

कैमरा डिपार्टमेंट में Nord 5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने का अंदेशा है, वहीं Nord CE 5 में भी 50MP और 8MP का कैमरा सेटअप मिल सकता है।

भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है, लेकिन उम्मीद है कि ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद इन स्मार्टफोनों की एंट्री भारतीय बाज़ार में भी हो जाएगी। Nord 5 की कीमतें ₹30,000 से ₹35,000 के बीच से शुरू हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageOnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट और कीमतें लीक, इस दिन हो सकता है धमाकेदार लॉन्च

OnePlus ने हाल ही में जहां अपने फ्लैगशिप 13s को पेश किया है, वहीं अब कंपनी का ध्यान मिड-रेंज सेगमेंट की तरफ है। हाल ही में सामने आये ताज़ा लीक की मानें तो, OnePlus अपने दो नए फोन OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products