HMD ग्लोबल ने आज Nokia 2.3 को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको MediaTek Helio A22 चिपसेट के अलावा 2GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको 13MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी 4,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia 2.3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर:
Nokia 2.3 की कीमत
HMD के लेटेस्ट फोन को मार्किट में Cyan Green, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 109 यूरोस रखी गयी है जो उम्मीद के अनुसार इसी महीने ग्लोबल मार्किट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Nokia 2.3 के फीचर
Nokia 2.3 में आपको सामने की तरफ 6.2-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio A22 चिपसेट को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 512GB तक बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP + 2MP का ड्यूल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 5MP का f/2.4 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर, 4,000mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।
Nokia 2.3 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 2.3 |
डिस्प्ले | 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले, 720×1520 रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच |
प्रोसेसर | MediaTek Helio A22 ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 2GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई |
रियर कैमरा | 13MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
अन्य | 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो |
बैटरी | 4000mAh |
कीमत | 109 यूरोस |