यदि आप एक महिला है, और महाराष्ट्र में रहती है, तो आप राज्य सरकार द्वारा अपने घर खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। आगे इस लेख में जानेंगे, कि Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन कैसे करें, साथ ही इसके लिए क्या पात्रता रहेगी, और कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 क्या है
इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु की गई है, जिसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा हर घरेलू महिला को प्रतिमाह 1600 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार ने लड़की बहिन योजना ऐप भी लॉन्च किया है, जिसे नारी शक्ति दूत के नाम से भी जाना जाता है।
ये पढ़े: Bihar Udyami Yojana 2024: ऐसे मिलेगा 50% की सब्सिडी पर 10 लाख का लोन
Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होना चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए
- महिला की पारिवारिक सालाना आय 2.5 लाख से कम होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स पेयर की श्रेणी में नहीं आता हो।
Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पता प्रमाण पत्र
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए कैसे आवेदन करें
- इसके लिए सबसे पहले नगर निगम या, नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय में जाएं।
- यहां अधिकारी से माझी लड़की बहिन योजना आवेदन फॉर्म मांगे।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- जानकारी भरने के बाद जो भी आवश्यक दस्तावेज हैं, उनकी फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें।
- फॉर्म को अधिकारी के पास वापस जमा करें।
- इतना करने पर आपका फॉर्म जमा हो जायेगा और सब कुछ सही होने पर प्रतिमाह आपके खाते में 1500 रुपए की धनराशि जमा होने लगेगी।
ये पढ़े: Vidhva Sahay Yojana 2024: विधवा महिलाओं को मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें आवेदन प्रक्रिया
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।