Home न्यू लांच Jabra Elite 85t TWS हुए ANC सपोर्ट के साथ इंडिया में लांच,...

Jabra Elite 85t TWS हुए ANC सपोर्ट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

0

ऑडियो इक्विपमेंट कंपनी Jabra ने इंडियन मार्किट में अपने Elite 85t TWS को लांच कर दिया है। यह इयरबड्स Elite 75t का एक अपग्रेड मॉडल है को पीछे साल लांच किये गये थे। कंपनी के दावे के अनुसार यह नए बड्स आपको बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ मल्टी बिल्ट इन माइक्रोफोन, अच्छी ऑडियो और लम्बी बैटरी लाइफ के साथ मिलते है।

Jabra Elite 85t के फीचर

Jabra Elite 85t इयरबड्स एडवांस एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी के साथ आते है जिसमे आपको ANC स्लाइडर भी दिया गया है। इस स्लाइडर के साथ आपको फुल साउंड कंट्रोल मिलता है। 2020 फ्लैगशिप TWS में 6 बिल्ट इन माइक्रोफ़ोन मतलब दोनों बड्स में तीन-तीन माइक्रोफोन दिए गये है। बड्स गूगल अस्सिस्टेंट और सिरी दोनों को सपोर्ट करते है।

Elite 85t में दो चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। एक चिप ANC और एक चिप साउंड प्रोसेसिंग के लिए दी गयी है। कंपनी के अनुसार ANC को ऑन करने पर भी एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 5.5 घंटे का बैकअप देते है। चार्जिंग  के साथ यह बड्स 25 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। यह Elite 85t इयरबड्स Qi वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते है। इनमे आपको IPX4 रेटिंग भी मिलती है।

Jabra Elite 85t की कीमत और उपलब्धता

Jabra Elite 85t को इंडिया में 17,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह इयरबड्स Amazon India पर बिक्री के लिए Titanium Black कलर के साथ उपलब्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version