Infinix Note 7 और Note 7 Lite पंच-होल डिस्प्ले और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने मार्किट में अपने लेटेस्ट पंच-होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Note 7 और Note 7 Lite को लांच कर दिया है। दोनो ही फ़ोनों में आपको 48MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है सिर्फ सेटअप की शेप अलग है। सामने की तरफ दोनों फ़ोनों में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है तो चलिए दोनों फ़ोनों के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2020 में उपलब्ध बेस्ट साउंड थिएटर सिस्टम

Infinix Note 7 और Note 7 Lite की कीमत और उपलब्धता

दोनों ही फ़ोनों यानि Note 7 और Note 7 Lite की स्पेसिफिकेशन आधिकारिक साईट पर ही लिस्ट की गयी है तो प्राइस के जुडी कोई जानकरी शेयर नहीं की गयी है। इसके अलावा अभी इनकी उपलब्धता के बारे में भी कुछ कहा नाही जा सकता है।

Infinix Note 7 के फीचर

Infinx Note 7 में आपको सामने की तरफ 6.95-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 580 निट्स ब्राइटनेस पंच होल कटआउट के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हेलिओ G70 चिपसेट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 256GB तक बढ़ा सकते है।

Infinix Note 7

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 48MP + 2MP + 2MP + लो लाइट सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 16MP का f/2.2 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर पंच-होल कटआउट में दिया गया है। Note 7 में पॉवर के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Infinx Note 7 Lite के फीचर

Infinx Note 7 Lite में आपको सामने की तरफ 6.6-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90.5 स्क्रीन-टू-बॉडी के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हेलिओ P22 चिपसेट को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 256GB तक बढ़ा सकते है।

Infinix Note 7 series featured image

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 48MP + 2MP + 2MP + लो लाइट सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 8MP का f/2.2 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर Note 7 की भांति यहाँ भी पंच-होल कटआउट में दिया गया है। यहाँ पर 5,000mAh की बड़ी बैटरी तो मिलती है लेकिन चार्जिंग सपोर्ट सिर्फ 10W का दिया है लेकिन कंपनी के दावे के अनुसार यह डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर 4 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageInfinix Note 8 और Note 8i पंच-होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ

Infinix ने मार्किट में अपने लेटेस्ट पंच-होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Note 8 और Note 8i को लांच कर दिया है। दोनो ही फ़ोनों में आपको क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सामने की तरफ आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा भी मिलता है। दोनों फ़ोनों में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है तो …

ImageInfinix Note 7 हो सकता है सितम्बर महीने में इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

Infinx ने हाल ही में Infinix Zero 8 को 90Hz डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया है। इसके बाद आज सामने आई कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इंडिया में जल्द ही Note 7 को लांच करने के लिए तैयारी कर रही है। उम्मीद यह है की डिवाइस को मिड रेंज के …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.