Huawei Nova 3 हो सकता है 6.3-इंच डिस्प्ले और 4 कैमरा के साथ 18 जुलाई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिनों से चर्चा में रहने के बाद आखिरकार Huawei द्वारा अपनी आगमी डिवाइस Huawei Nova 3 को लांच करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। यह डिवाइस 18 जुलाई को लांच होगी जिसके मीडिया इनवाइट भी रोल-आउट कर दिए गये है।

इवेंट इनवाइट

कंपनी द्वारा Weibo साईट पर एक टीज़र पोस्टर पोस्ट किया गया है जहाँ साफ़ तौर पर इवेंट डेट और डिवाइस का खुलासा किया गया है। डिवाइस से जुडी काफी लीक और अफवाहे पहले ही सामने आ चुकी है तो डिजाईन और स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पता लग गये है।

यह भी पढ़िए: Oppo A3s हो सकता है “सुपर फुल स्क्रीन पैनल” के साथ जल्द ही इंडिया में लांच

Huawei Nova 3 के फीचर

अगर अफवाहों को आधार माने तो, Huawei Nova 3 में आपको 6.3-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर आपको ओक्टा-कोर Kirin 659 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

huawei-nova-3-renders-leaked
Huawei Nova 3

फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस में आपको 4-कैमरा सेंसर दिए जायेंगे यह तो सुनिश्चित हो चूका है जो इस डिवाइस का ख़ास आकर्षण भी साबित होगा। Nova 3 में आपको पीछे की तरफ 16MP + 24MP का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जबकि 24MP+2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

अन्य सुविधाओं में, यहाँ पर आपको पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3650mAh की सुपर चार्ज सपोर्ट वाली बैटरी भी दी जा सकती है। यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर रन करती हुई मिलेगी।

Huawei Nova 3 की कीमत और उपलब्धता

अभी डिवाइस की कीमत और बिक्री की डेट से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह डिवाइस आपको लाइट ब्लू, गोल्ड, और ब्लुइश-पर्पल कलर विकल्प में उपलब्ध होगा।

Huawei Nova 3 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei Nova 3
डिस्प्ले 6.3-इंच (19:9) FHD+ फुल व्यू, नौच डिस्प्ले,
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर Kirin 659
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 24MP+2MP
रियर कैमरा 16MP+24MP, LED फ़्लैश,
बैटरी 3,650mAh सुपर चार्ज
अन्य ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageVivo S10 सीरीज होगी 108MP ट्रिपल कैमरा और ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ 15 जुलाई को लांच

काफी अफवाहों के बाद आज Vivo ने अपने अपकमिंग डिवाइस को लेकर एक पोस्टर टीज़ कर दिया है। कंपनी 15 जुलाई को चीनी मार्किट में Vivo S10 Pro को लांच करने वाली है। यह डिवाइस 108MP प्राइमरी रियर सेंसर और ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ पेश की जाएगी तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस …

ImageRealme GT Master Edition होगा 21 जुलाई को 120Hz AMOLED डिस्प्ले और SD870 के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

पिछले काफी दिनों से Realme GT के मास्टर एडिशन को लेकर काफी अफवाहें सामने आ रही है। और आज कंपनी ने इसको 21 जुलाई को चीनी मार्किट में पेश करने की घोषणा की है। अभी के लिए यह सिर्फ चीन में ही पेश किये जायेंगे भारतीय बाजारों को कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Discuss

Be the first to leave a comment.