Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor ने आज इंडियन मार्किट में काफी अलग-अलग केटेगरी में प्रोडक्ट लांच किये है। जहाँ Honor 9X को मिड-रेंज डिवाइस के तौर पर पॉप-अप कैमरा और Kirin 710 चिपसेट के साथ पेश किया है वही इसके साथ Magic Watch 2 और Band 5i को भी लांच किया है। यह दोनों ही प्रोडक्ट पिछले साल चीन में लांच किये जा चुके है। तो चलिए नज़र डालते है दोनों ही डिवाइसों के फीचरों पर:

Honor Magic Watch 2 के फीचर

इंडियन मार्किट में वाच को 2 अलग-अलग साइज़ 42mm और 46mm में पेश किया है। दोनों ही मॉडल कई स्ट्रैप्स के साथ मौजूद है। 42mm डायल में 1.2-इंच तथा 46mm डायल में 1.39-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। बैटरी की बात करे तो यह वाच 42mm साइज़ में 7 दिन का बैकअप जबकि 46mm साइज़ 14 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Honor Magic Watch 2 में HiSilion Kirin A1 चिपसेट के साथ 4GB की स्टोरेज भी दी गयी है। वाच 50 मीटर की गहराई तक वाटर रेजिस्टेंस देती है। वाच में आपको GPS, 24×7 हार्ट रेट मोनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, SWOLF स्कोर, डिस्टेंस, स्पीड और कैलोरी बर्न जैसे फिटनेस फीचर दिए गये है। यहाँ पर आपको ब्लूटूथ कालिंग फीचर के साथ डेडिकेटेड स्पीकर का सपोर्ट भी दिया गया है।

Honor Band 5i

Band 5i में सामने 0.96-इंच की कलर टच स्क्रीन देखने को मिलती है। इसके ठीक नीचे आपको एक होम स्क्रीन बटन भी दिया गया है। स्मार्टबैंड सिलिकॉन स्ट्राप के साथ आता है जिसका वजन 24 ग्राम है।

Honoe Band 5i iOS और एंड्राइड दोनों ही प्लेटफार्म पर काम करता है। इसमें आपको ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट दिया गया है। वाच की ही तरह यह स्मार्टबैंड भी 5ATM तक वाटर रेसिस्टेंस को सपोर्ट करता है। बैंड में काफी अलग-अलग फिटनेस ट्रैकर के अलावा स्लीप ट्रैकिंग, 10 फिटनेस मोड, म्यूजिक कण्ट्रोल बटन के अलावा स्लीप ट्रेकिंग और SpO2 लेवल मोनिटर भी देखने को मिलता है।

Honor Sport, Honor Sport Pro हैडफ़ोन

फ़ोन और वाच के अलावा कंपनी ने 2 नए ब्लूटूथ इयरफोन Sport, Sport Pro नाम से मार्किट में लांच किया है। यह आपको 18 घंटे का बैकअप देने के साथ USB टाइप-C पोर्ट के साथ पेश किये गये है।

कीमत और उपलब्धता

Honor Magic Watch 2 की कीमत:

  • 42mm: 11,999 रुपए / 14,999 रुपए
  • 46mm: 12,999 रुपए / 14,999 रुपए

इनकी बिक्री 19 जनवरी से Amazon India पर शुरू की जाएगी।

Honor Band 5i को इंडिया में 1,999 रुपए की कीमत के साथ लांच किया गया है।

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageHonor Magic Watch 2 और Honor Band 5i होंगे जल्द ही इंडिया में लांच: अमेज़न की लिस्टिंग से हुआ खुलासा

आने वाले सप्ताह में इंडियन मार्किट में Honor के काफी प्रोडक्ट लांच होने वाले है। हाल ही में Honor 9X की लांच डेट को फ्लिप्कार्ट टीज़र के जरिये साफ़ कर दिया गया था। और आज सामने आई आधिकारिक ट्वीट और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Magic Watch 2 और Band 5i को भी 14 जनवरी को …

ImageRealme 5i और Realme C3 हो सकते है रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन: होंगे साल 2020 में लांच

हाल ही में इंडियन मार्किट में Realme X2 Pro और Realme X2 को लांच करने के बाद से ही कंपनी काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रही है। इसके अलावा कंपनी ने चीन में भी जल्द ही अपने पहले 5G स्मार्टफोन को भी लांच करने वाली है। Realme X50 नाम से यह डिवाइस जल्द ही इंडिया …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.