एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 AnTuTu स्कोर और स्टोरेज वर्ज़न लॉन्च से पहले सामने आया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Z10 भारत में 11 अप्रैल, 2025 को लॉन्च होने वाला है और इस फोन के बारे में लॉन्च से पहले कुछ ख़ास और एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। इस फोन के एक्सेस द्वारा एक कम्युनिटी मेंबर ने फोन के AnTuTu स्कोर और स्टोरेज वर्ज़न की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: OnePlus 13T में मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी, OnePlus 13 भी रह जाएगा पीछे

iQOO Z10 का AnTuTu स्कोर पहुंचा 766K के पार  

जो स्क्रीनशॉट सामने आया है, उसके अनुसार iQOO Z10 का AnTuTu स्कोर 766,652 पॉइंट्स है और ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 के साथ आएगा। हालांकि हम अभी इस स्कोर को वेरीफाई नहीं कर सकते, लेकिन ये आंकड़े iQOO Z10 का लगभग वही स्कोर बता रहे हैं, जो अन्य 7s Gen 3 डिवाइसों का है, जैसे Nothing Phone 3a का है।

अगर आपको जानकारी नहीं है, तो बता दें कि Snapdragon 7s Gen 3 एक 4nm चिप है, जिसमें 1 + 3 + 4 CPU आर्किटेक्चर (एक प्राइम कोर की क्लॉक स्पीड 2.5 GHz, तीन परफॉरमेंस कोर और चार एफफिशिएंसी कोर) है। वहीँ ग्राफ़िक्स के लिए इसमें आपको Qualcomm Adreno 810 GPU मिलेगा।

iQOO Z10 में होगी UFS 2.2 स्टोरेज

इस फोन का AnTuTu स्टोरेज टेस्ट, इस फोन के स्टोरेज का भी खुलासा करता है। ये लगभग तय है कि iQOO Z10 में UFS 2.2 स्टोरेज आएगी। इस फोन ने स्टोरेज टेस्ट में 55,744 पॉइंट्स स्कोर किये हैं, जिसमें रिड और राइट स्पीड क्रमशः 991.7 MB/s और 825.7 MB/s है।

रैंडम रीड और राइट स्पीड 328.0 MB/s और 304.0 MB/s तक जाती है, वहीँ AI रिड स्पीड 200.0 MB/s तक पहुँच सकती है। इन नम्बरों के आधार पर ये साफ है कि इसमें UFS 2.2 स्टोरेज है।

लेकिन एक दिलचस्प बात ये है कि iQOO Z10X (vivo T4X का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है) को लेकर अफवाहें हैं कि इसमें UFS 3.1 स्टोरेज आने के आसार हैं। अगर ये सही होता है तो, iQOO का ज़्यादा महंगे Z10 में UFS 2.2 स्टोरेज देने के निर्णय पर प्रश्न उठ सकता है।

ये पढ़ें: ₹30,000 में उपलब्ध बेस्ट AI फ़ोन्स (Best AI Phones Under 30,000)

7,300 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग  

iQOO Z10 white

iQOO Z10 की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इसमें 7,300 mAh की बैटरी मिलेगी और iQOO इसे “India’s biggest ever” टैगलाइन के साथ टीज़ कर रहा है। इतनी अधिक बैटरी कैपेसिटी के साथ भी Z10 की मोटाई मात्र 7.89mm है। इसके अलावा ये 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे ये बड़ी बैटरी जल्दी चार्ज हो सके।

ये पढ़ें: 30000 से कम कीमत में gaming phone

स्पेसिफिकेशन

iQOO Z10 black

अन्य लीकों और रिपोर्टों के आधार पर iQOO Z10 में ये फीचर मिल सकते हैं:

  • डिस्प्ले: 6.67-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED, 120 Hz रिफ्रेश रेट
  • कैमरे: 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, OIS, 2MP सेकेंडरी सेंसर, 32MP फ्रंट कैमरा
  • सॉफ्टवेयर: Funtouch OS 15 जो Android 15 पर आधारित है
  • बॉडी: 199 ग्राम वज़न, 7.89mm मोटाई और IP64 रेटिंग
  • बैटरी और चार्जिंग: 7,300 mAh और 90W फ़ास्ट चार्जिंग

iQOO Z10 का लॉन्च और कीमतों की जानकारी  

Z10 ’s launch comes hot on the heels of the Neo 10R’s March debut. If the rumored price tag of ₹20,000–₹25,000 is true, the iQOO Z10 will be more expensive than last year’s iQOO Z9. As for the other details, we’re expecting iQOO to drop more teasers as we get closer to the launch scheduled for April 11, 2024.

iQOO Z10 की लॉन्चिंग मार्च में आए Neo 10R के ठीक एक महीने के बाद होने जा रही है। अगर अफवाहों के अनुसार देखें, तो इसकी कीमत ₹20,000–₹25,000 के बीच होगी, यानि ये पिछले साल के iQOO Z9 से महंगा हो सकता है। बाकी की जानकारी के लिए, उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च से पहले, जो 11 अप्रैल 2024 को तय है, और भी टीज़र पेश करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products