भारत में इन Xiaomi के फोनों पर सबसे पहले आएगा MIUI 13 अपडेट
– Anonymous
मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा बताया है कि भारत में Xiaomi के किन स्मार्टफोनों पर MIUI 13 अपडेट सबसे पहले आएगा। 2022 के पहले तीन महीनों में जिन फोनों पर ये अपडेट आने वाला है, उनमें कहीं आपका फ़ोन भी तो शामिल नहीं, आप यहां देख सकते हैं।
MIUI 13 अपडेट के साथ आपको कई नए फीचर मिलने वाले हैं। इनमें नए विजेट और साइड बार में नया मेनू होगा। इसके साथ ही बेहतर ऑप्टीमाइज़्ड स्टोरेज सिस्टम होगा, जिससे फ़ोन की प्रोसेस करने की स्पीड बढ़ेगी।
MIUI 13 में इस बार स्मार्ट बैलेंस फ़ीचर भी है, जिससे स्मार्टफोनों की बैटरी 10% तक बढ़ सकेगी। इसके अलावा सुपर वॉलपेपर और गेमिंग मोड के तौर पर “Game Space” फ़ीचर भी इस अपडेट के बाद आपको Xiaomi के फोनों में नज़र आएंगे।
– Anonymous
फरवरी-मार्च 2022 में Xiaomi के इन स्मार्टफोनों पर ये अपडेट आने वाला है।– Mi 11 Ultra– Mi 11X Pro– Mi 11X– Xiaomi 11T Pro– Xiaomi 11 Lite 5G NE– Mi 11 Lite– Redmi Note 10– Redmi Note 10 Pro– Redmi Note 10 Pro Max– Redmi 10 Prime