ये है भारत का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला फ़ोन

मात्र 15 मिनटों में होगा फुल चार्ज। जानिये इस की समस्त खासियतें 

Xiaomi 11i Hypercharge को भारत में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। ये 0 से 100% तक मात्र 15 मिनटों में चार्ज हो जाता है। 

Xiaomi 11i HyperCharge 

बैटरी फ़ीचर 

इसकी 4500mAh की बैटरी 800 बार चार्ज करने के बाद भी इसमें 80% बैटरी क्षमता बचती है। इसे 34 सेफ्टी चेक द्वारा परखा गया और ये  TUV Rheinland सेफ फ़ास्ट चार्ज सिस्टम सर्टिफिकेशन के साथ आती है। 

इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 920 चिपसेट, 108MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमेरे और MIUI 12.5 जैसे फ़ीचर्स हैं।

इस मिड-रेंज फ़ोन में  हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज, 16MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद हैं। ये भारत में 12 जनवरी से उपलब्ध होगा।