भारत में मार्च 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन 

मार्च में भारत में हाई-एन्ड प्रीमियम स्मार्टफोन से लेकर किफ़ायती स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। आज हम इन्हीं फोनों के बारे में आपको बताने वाले हैं। 

iPhone SE 3 5G

Apple का स्प्रिंग इवेंट 8 मार्च को है, जिसमें iPhone SE 3 लॉन्च हो सकता है। ये अब तक का सबसे सस्ता iPhone हो सकता है, जिसकी कीमत ₹35,000 - ₹40,000 होने के आसार हैं। 

Redmi Note 11 Pro सीरीज़ 

Redmi Note 11 Pro सीरीज़ भी 9 मार्च को भारत में लॉन्च होगी। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 108MP मुख्य रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी, और 67W चार्जिंग जैसे फ़ीचर होंगे। 

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro का लोगों को काफी इंतज़ार है। ये फ़ोन भी मार्च में Snapdragon 8 Gen 1, 2K 120Hz LTPO 2.0 डिस्प्ले, 32MP फ्रंट कैमरा, और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे पावरफुल फीचरों के साथ आएगा।

Nothing स्मार्टफोन 

Nothing भी मार्च में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। ये स्मार्टफोन भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ आ सकता है। 

Vivo T1 Pro

Vivo T1 Pro भी मार्च में होली के आस-पास आने के आसार हैं। इसमें आपको 120Hz डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Realme GT 2 Series

Realme GT 2 सीरीज़ भी MWC के बाद, अब भारत में लॉन्च होगी। इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 1, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 65W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नज़र आएंगे। 

Samsung Galaxy M33 5G 

Galaxy M33 5G भी मार्च में ही भारत आएगा। इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर Exynos 1200 चिपसेट के साथ Android 12 सॉफ्टवेयर आने के आसार हैं।

इन सबके अलावा Poco X4 Pro भी मार्च में लॉन्च हो सकता है। इसमें आपको Snapdragon 695 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले मिलेंगे। .