मार्च 2023 में बाज़ार में लॉन्च होने वाले हैं ये सभी फ़ोन 

V27 Pro एक बेहतरीन कैमरा और अच्छी परफॉरमेंस के साथ  1 मार्च को भारत में लॉन्च हुआ है और इसकी सेल 23 मार्च से शुरू होगी। 

Vivo V27 Pro 

Xiaomi 13 Pro भी भारत में 10 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये एक फ्लैगशिप फ़ोन है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 2 और Leica कैमरा सेटअप है। 

Xiaomi 13 Pro

Moto G73, MediaTek Dimensity 930 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फ़ोन है। ये 10 मार्च को भारत में दस्तक देगा। 

Moto G73

GT 3 ग्लोबली लॉन्च हो चुका है और अब मार्च में ये भारत में भी लॉन्च हो सकता है। फ़ोन में 240W फ़ास्ट चार्जिंग, 144HZ डिस्प्ले और 8+ Gen 1 चिपसेट जैसे फ़ीचर हैं। 

Realme GT 3

OnePlus Nord CE 3 को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। फ़ोन के फ़ीचर भी लीक हुए हैं। ये फ़ोन भी मार्च में Snapdragon 782 के साथ लॉन्च हो सकता है। 

OnePlus Nord CE 3

Oppo ने इस नए फ्लिप फ़ोन को MWC 2023 में पेश करने के बाद कन्फर्म कर दिया है कि ये फ़ोन जल्दी ही भारत में दस्तक देगा।

Oppo Find N2 Flip

Realme C55 7 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा, जिसके बाद ये भारत में आएगा। ये Realme Mini Capsule के साथ आने वाला पहला फ़ोन है। 

Realme C55

Lava Agni 2 भी इसी महीने लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर पारस गुगलानी ने इसकी खबर दी है। इसमें Dimensity 1080 चिपसेट मिल सकता है। 

Lava Agni 2

सैमसंग का ये बजट फ़ोन भी मलेशिया में लॉन्च हो चुका है और अब ये भारत में दस्तक देगा। इसमें FHD+ 60Hz डिस्प्ले, Helio G80 प्रोसेसर जैसे फ़ीचर होंगे। 

Samsung Galaxy A14 4G