2022 में भी इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है, जो अच्छा नहीं लगता है। फ्रंट से फ़ोन का लुक काफी पुराना है, जबकि आप इसे पलटते हैं, तो ये उतना ही खूबसूरत लगता है।
स्क्रीन पर रंग अच्छे और क्रिस्प रंग नज़र आते हैं। फ़ोन में जब भी आप डिस्प्ले टच करते या स्क्रॉल करते हैं, तो ये 120Hz हो जाता है और बाकी वीडियो या गेमिंग या अन्य ऐप्स में रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहता है। इसके अलावा एक ही कलर प्रोफाइल है। सनलाइट में भी स्क्रीन की विज़िबिलिटी एवरेज है।
Samsung Galaxy F23 5G में Snapdragon 750 चिपसेट है। रोज़मर्रा के कामों के अनुसार फ़ोन की परफॉरमेंस अच्छी है, लेकिन स्क्रॉलिंग में ये कभी-कभी अटक कर चला। फ़ोन पर BGMI और CoD Mobile जैसे गेम, हाई ग्राफ़िक्स के साथ अच्छे से चल जाते हैं।
फ़ोन में प्राइमरी कैमरा की परफॉरमेंस काफी अच्छी है। दिन की रौशनी में तस्वीर काफी अच्छे रंगों और भरपूर डिटेलिंग के साथ आती हैं। अल्ट्रा-वाइड कैमरा लो-लाइट में अच्छी फोटो नहीं दे पाता और 2MP का मैक्रो लेंस बस नाम का है।
Galaxy F23 की बैटरी साधारणत: इस्तेमाल करने पर लगभग 2 दिन तक चल जाती है। हमने इसे 25W चार्जर से चार्ज किया, तो ये लगभग 1 घंटा 25 मिनटों में फुल चार्ज हो गयी। अगर आप एक हैवी यूज़र हैं, तो भी ये बैटरी आराम से एक दिन चल जाएगी। लेकिन फ़ोन के साथ आपको चार्जर नहीं मिल रहा है, जो सबसे कमी है।
4+128GB –इन्ट्रोडक्टरी कीमत 15,999 रूपए (कुछ समय बाद 17,499) 6GB+128GB – इंट्रोडक्टरी कीमत 16,999 रूपए (कुछ समय बाद 18,499)