Snapdragon 888 एक पावरफुल चिपसेट है, और Snapdragon 8 Gen 1 के लॉन्च के बाद, इसके साथ आने वाले फोनों की कीमत थोड़ी कम हुई है। तो अब आप इन स्मार्टफोनों के साथ एक फ्लैगशिप चिपसेट का अनुभव ले सकते हैं।

OnePlus 9RT

OnePlus 9RT फरवरी 2022 में लॉन्च हुआ है।  इसमें 6.62 इंच की 120Hz, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888, 65W चार्जिंग और 50MP का मुख्य कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ दिया गया है। 

Snapdragon 888 चिपसेट के साथ ये फ़ोन भी आपको पावरफुल परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसमें 5.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन है, जो कि काफी अच्छा है। साथ ही, 64MP का मुख्य रियर कैमरा, फ़ास्ट चार्जिंग, जैसे फ़ीचर इस 169 ग्राम के फ़ोन में मिलते हैं। 

ASUS 8z 

Asus ROG Phone 5

इस फ़ोन में भी SD888 के साथ  144Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले, LPDDR5 RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 6000mAh की बैटरी और 65W चार्जिंग जैसे बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं।

मार्च 2022 में लॉन्च हुए इस फ़ोन में भी 6.62 इंच की फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट, 66W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है। साथ में Snapdragon 888,  LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ इसमें भी बेहतरीन परफॉरमेंस मिलती है। 

iQOO 9 SE 

Samsung Galaxy S21 सीरीज़

इस  सीरीज़ में Galaxy S21, S21+, और S21 Ultra शामिल हैं। सभी में Snapdragon 888 के साथ 120Hz  AMOLED डिस्प्ले, 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बेहतरीन कैमरा सेटअप दिए गए हैं। 

मात्र 34,999 रूपए की कीमत में GT 2 आपको Snapdragon 888 चिपसेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ एक स्मूथ और तेज़ परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, realme UI 3.0, 5000mAh बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग  भी है। 

Realme GT 2 

Xiaomi 11T Pro 5G 

37,000 रूपए के सेगमेंट में ये स्मार्टफोन भी आपको एक प्रीमियम डिज़ाइन और अच्छा परफॉरमेंस ऑफर करता है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और 108MP जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। 

अगर आप फ्लिप फ़ोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 3 भी Snapdragon 888 के साथ ही उपलब्ध है। फ़ोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।

Samsung Galaxy Z Flip 3

Snapdragon 888  के साथ ये फ़ोन भी उपलब्ध हैं 

Xiaomi Mi 11 Ultra

OnePlus 9 और 9 Pro

Vivo X60 Pro+