Home अफवाहे/लीक्स Redmi G गेमिंग लैपटॉप होगा 14 अगस्त को लांच

Redmi G गेमिंग लैपटॉप होगा 14 अगस्त को लांच

0

Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को शाओमी द्वारा चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नए लैपटॉप लॉन्च की जानकारी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो अकाउंट पर दी है। Redmi G  रेडमी ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप है, हालांकि इसके अलावा कंपनी की RedmiBook लाइनअप मार्किट में पहले से ही उपलब्ध है। तो चलिए नज़र डालते है इस डिवाइस से जुडी जानकरी पर:

Redmi G की लांच डेट

Redmi के वीबो अकाउंट में Redmi G लॉन्च की सभी जानकारियां दी गई है। कंपनी का यह पहला गेमिंग लैपटॉप चीन में 14 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा।

Redmi G से जुडी जानकरी

अपकमिंग गेमिंग लैपटॉप ब्लैक कलर और 15 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। लैपटॉप की स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेज़ेल देखने को मिल सकते है। इसके अलावा गेमिंग लैपटॉप होने की वजह से यहाँ पर एक्स्ट्रा कुलिंग फीचर दिया जा सकता है, जो कि तापमान को कम करने में मदद करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च संबंधी जानकारी के अलावा रेडमी ने अपने वीबो अकाउंट पर रेडमी जी लैपटॉप की एक टीज़र तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लैपटॉप के लुक की झलक मिली है। यह नया लैपटॉप ब्लैक कलर मैट फिनिश में आ सकता है और हीट कंट्रोल के लिए इमेज में वेंट्स भी दिकाही दे रहे है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें एक बड़े टचपैड के साथ फुल-साइज़ कीबोर्ड की भी उम्मीद कर सकते हैं। यही नहीं, टीज़र में लैपटॉप का हैडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट भी नज़र आता है। रेडमी जी का पतला व हल्का लैपटॉप होने की संभावना कम है क्योकि गेमिंग लैपटॉप का वजन ज्यादा ही नज़र आता है।

इस से कंपनी रेडमी ब्रांड के तहत RedmiBook 14 II, RedmiBook 14 Pro, and RedmiBook 13 Ryzen Edition notebooks जैसे लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है। लेकिन रेडमी जी कंपनी का पहला गेमिंग लैपटॉप है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version