Xiaomi Mi पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेसर इंडिया में होगा 14 जुलाई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi इंडियन मार्किट में स्मार्टफोन और टीवी से आगे बढ़ते हुए अपनी स्मार्टडिवाइसों को भी समय समय पर लांच करता रहता है। इसी क्रम में कंपनी 14 जुलाई को अपना Mi Portable Electric Air Compressor को इंडिया में लांच करने वाला है। इस से पहले ये डिवाइस UK में पेश की जा चुकी है

शाओमी इस से पहले भी अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट हैसे Mi Air Purifier, Mi Electric Toothbrush, Mi Robot Vacuum Cleaner, Mi Smart Water Purifier आदि भी पेश लांच कर चूका है/

 Mi Portable Electric Air Compressor के फीचर

सबसे ख़ास है कंप्रेसर का डिजाईन, जिसका साइज़ इतना कॉम्पैक्ट है की आप काफी आसानी से इसको अपने टायर और फुटबॉल में हवा भरने के लिए काफी भी इस्तेमाल कर सकते है। यह डिवाइस प्रेशर को डिटेक्ट करने के बाद ऑटोमेटिकली प्रेशर पूरा होने पर बंद हो सकती है। इसमें आपको 2000mAh की बड़ी बैटरी बिल्ट-इन माइक्रो USB पोर्ट के साथ मिलती है।

एक बार फुल चार्ज होने पर यह डिवाइस लगभग 8 रोड बाइसिकल टायर, 5 कार टायर और लगभग 6 बाइक टायर को फिल कर सकती है। इसके अलावा अगर फुटबॉल की बात करे तो यह साइज़ 5 की 41 फुटबॉल को भी फिल कर सकता है।

Mi Portable Electric Air Compressor में आपको LED डिस्प्ले का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही यह स्मार्ट डिवाइस टायर प्रेशर को भी चेक कर सकता है।

Mi Portable Electric Air Compressor की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने अपने पोर्टेबल एयर कंप्रेसर को UK में 40 पौंड की कीमत में लांच किया है जो इंडियन रुपए में 3,790 रुपए के आस-पास होती है। उम्मीद है की जल्द ही यह डिवाइस इंडियन मार्किट में भी देखने को मिल सकती है। डिवाइस को अभी के लिए सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

 

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

ImageRedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.