Home न्यू लांच Samsung Galaxy Fit2 स्मार्टबैंड हुआ AMOLED डिस्प्ले और 15 दिन के बैटरी...

Samsung Galaxy Fit2 स्मार्टबैंड हुआ AMOLED डिस्प्ले और 15 दिन के बैटरी बैकअप के साथ लांच

0
Samsung Galaxy Fit 2 launched in India

Samsung ने पिछले साल किफायती स्मार्टबैंड Galaxt Fit को लांच किया था और आज कंपनी ने उसके अपग्रेड वरिएन्त Fit 2 बैंड को इंडिया में लांच किया है जिसमे आपको काफी फिटनेस फीचर देखने को मिलते है। यह स्मार्टबैंड 15 दिन तक की बैटरी लाइफ और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है तो चलिए नज़र डालते है सभी फीचरों पर:

Samsung Galaxy Fit2 के फीचर

सैमसंग ने यहाँ पर 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है जिसका साइज़ 1.1 इंच रखा गया है। बैंड में आपको 70 अलग अलग वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो देखने में काफी अच्छे लगते है।

डिस्प्ले पर ऑन-स्क्रीन नेविगेशन के लिए आपको फुल टच नहीं मिलता है, सिर्फ एक टच पॉइंट दिया गया है जिसकी मदद से स्क्रीन ऑन होती है। इसके अलावा बाकि इंटरफ़ेस के लिए टच करने पर टास्क पुरे होते है।

स्मार्टबैंड रियल-टाइम नोटिफिकेशन को सपोर्ट करने के साथ साथ क्विक रिप्लाई, क्विक म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर भी देता है। बैंड 5ATM वाटर रेजिस्टेंस, वाटर लॉक मोड के साथ मिलता है।

अगर फिटनेस फीचरों की बात करे तो यहाँ पर स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ हैण्ड वश रिमाइंडर, स्लीप एनालिसिस जैसे ऑप्शन भी दिया गया है। GalaxyFit2 में 159mAH की बैटरी आती है जो लगभग 15 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Samsung Galaxy Fit2 की कीमत और उपलब्धता

Galaxy FIt2 को आप Amazon.in, Samsung.com और आधिकारिक ऑफलाइन स्टोरों से 3,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version