LG X2 हुआ 5-इंच की HD डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हुआ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG Q7 को लांच करने के बाद LG ने आज ही कोरिया में अपने नवीनतम बजट स्मार्टफोन X2 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसको अपनी X-सीरीज के तहत लांच किया है. X2 की कीमत सिर्फ 198,000 कोरियाई वोन (लगभग 12,200 रुपए) रखी गयी है। डिवाइस में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गयी है।

LG X2 के मुख्य आकर्षण:

  •  5-इंच HD डिस्प्ले
  • 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो
  • फिंगरप्रिंट सेंसर

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku लिमिटेड एडिशन हुआ चीन में लांच; जाने कीमत

LG X2 के फीचर

LG X2 में आपको 5-इंच की HD डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोलुशन 720X1280 तथा आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रखा गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर 1.3GHz स्नैपड्रैगन क्वैड-कोर चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है।

LG X2

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सेल का LED फ़्लैश युक्त रियर कैमरा तथा सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, 4G LTE, Wi-Fi 802.11n, GPS और ब्लूटूथ की सुविधा दी गयी है। LG X2 में आपको 2,500mAh की बैटरी दी गयी है जिसके साथ डिवाइस का वजन 152 ग्राम हो जाता है।

LG X2 की कीमत और उपलब्धता

LG X2 की कोरिया के मार्किट में 198,000 कोरियाई वोन (लगभग 12,200 रुपए) रखी गयी है। यह डिवाइस आपको ब्लैक कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि LG X2 को भारत में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। अगर ऐसा होता है तो कीमत का खुलासा भी लॉन्च के आसपास ही होगा।

LG X2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  LG X2
डिस्प्ले 6-इंच HD डिस्प्ले, 18:9 रेश्यो, 720X1280
प्रोसेसर 1.3GHz स्नैपड्रैगन क्वैड-कोर चिपसेट
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 16GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 7.1.2 नोगत
प्राइमरी कैमरा 8-मेगापिक्सेल का LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सेल
माप  –
बैटरी 2,500mAh
अन्य 4G LTE, Wi-Fi 802.11n, GPS,  ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत लगभग 12,200 रुपए

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageLG W30 Pro हुआ ट्रिपल रियर कैमरा, स्टीरियो पल्स साउंड के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG ने इंडियन मार्किट में W-सीरीज को जून महीने में लांच किया था जिसमे W10, W20, और W30 स्मार्टफोन शामिल थे और इसी सीरीज को और बड़ा करते हुए कंपनी ने आज LG W30 Pro को काफी शांत तरीके से अमेज़न इंडिया के जरिये लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको ट्रिपल कैमरा …

ImageRealme 5s स्नैपड्रैगन 665 AIE चिपसेट, 48MP क्वैड कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को इंडियन मार्किट में लांच करने के साथ ही कंपनी ने किफायती कीमत के साथ अपने पहले क्वैड कैमरा सेटअप सीरीज Realme 5 के अपग्रेड वर्जन Realme 5s को भी लांच कर दिया है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 665+, 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5,000mAH की बड़ी बैटरी …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.