Home न्यू लांच Lenovo Legion 5 Pro भारत में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर और...

Lenovo Legion 5 Pro भारत में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर और Nvidia RTX 3070 GPU के साथ लॉन्च हुआ

0

Lenovo ने भारत में अपनी सर्वोत्तम श्रेणी का गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5 Pro भारत में लॉन्च किया है। इसमें आपको AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ Nvidia RTX 3070 ग्राफ़िक्स कार्ड मौजूद है। ये वही चिपसेट है जिसके साथ आज Victus by HP गेमिंग लैपटॉप भी भारत में दाखिल हुआ है। Lenovo के इस प्रीमियम लैपटॉप में वो सब कुछ आपको मिलेगा जो एक गेमर को चाहिए जैसे कि हाई रेज़ॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट जे साथ डिस्प्ले, RGB लाइट स्ट्रिप, एक बड़ी DDR4 रैम, SSD स्टोरेज और बड़ी बैटरी।

आइये विस्तार से इसके बारे में जानते हैं –

Lenovo Legion 5 Pro कीमतें और उपलब्धता

Lenovo Legion 5 Pro में दो स्टोरेज वैरिएंट है। इसका एक वैरिएंट Nvidia RTX 3060 GPU और 16GB रैम के साथ आएगा जिसकी कीमत भारत में ₹1,39,990 है। वहीँ दूसरा वैरिएंट Nvidia RTX 3070 GPU और 32GB रैम के साथ आएगा जिसके लिए आपको ₹1,59,990 की कीमत अदा करनी होगी। ये दोनों वैरिएंट आपको ग्रे (Storm Grey) रंग में मिलेंगे। फिलहाल इस गेमिंग लैपटॉप को आप Amazon और Lenovo की ऑफिशियल साइट से प्री-आर्डर कर सकते हैं। अगले महीने से ये ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

Lenovo Legion 5 Pro स्पेसिफिकेशन

Lenovo Legion 5 Pro की डिस्प्ले 16 इंच की है जो WQXGA (2560×1600 पिक्सल) रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। स्क्रीन आपको यहां 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी, जो गेमिंग के दौरान आपको काफी स्मूथ एनीमेशन डिस्प्ले पर दिखा सकती है। इसके अलावा स्क्रीन के साथ 100% sRGB गैमट, Dolby Vision HDR, VESA HDR400 रेटिंग, और X-Rite Pantone calibration सर्टिफिकेशन भी मिलते हैं।

ये गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800H चिपसेट के साथ आपको अच्छी परफॉरमेंस देगा। इसमें 8GB GDDR6 Nvidia GeForce RTX 3070 ग्राफ़िक्स कार्ड भी दिया दिया है। इसमें आप रैम को अन्य 32GB तक बढ़ा भी सकते हैं, साथ ही इसमें 1TB की PCIe 3.0×4 M.2 NVMe SSD स्टोरेज भी मौजूद है और 80WHr बैटरी इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है जो आपको अच्छा बैकअप दे सकती है।

इस लैपटॉप में Windows 10 होम एडिशन आपको प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4x USB 3.0 पोर्ट, Type-A पोर्ट, 1x USB Type-C पोर्ट, 1 x HDMI पोर्ट, Ethernet पोर्ट, 1x 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।

Lenovo के इस प्रीमियम लैपटॉप में 2 2W के स्पीकर दिए गए हैं, जिन्हें Nahimic Audio द्वारा डिज़ाइन किया गया है। फ़ोन में HD+ वेबकैम भी है। इस लैपटॉप का वज़न 2.45 किलोग्राम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version