इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले आएगी। इस फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आने वाली स्क्रीन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा भी है। इसके अलावा इसमें HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी है। DisplayMate द्वारा भी इसे A+ रेटिंग मिली है।
फ़ोन Qualcomm के पिछले साल वाले Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करता है, जो 5nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके अलावा इसमें आपको Android 12 पर MIUI 12.5 इन्हैंस्ड एडिशन स्किन दी गयी है। साथ ही इसमें आपको फ्लैगशिप चिपसेट के साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
रियर पैनल मॉड्यूल में तीन कैमरे हैं। इनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का टेलीमैक्रो सेंसर शामिल होगा। तीनों कैमरों में HDR10+ सपोर्ट है और साथ में अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 50 से ज़्यादा डायरेक्टर मोड भी हैं।
Xiaomi 11T Pro के अंदर आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए बॉक्स में आपको 120W का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा, जो इसे मात्र 17 मिनटों में चार्ज कर सकता है।
11T Pro सीधे OnePlus 9RT को अच्छी टक्कर देगा। इसमें आपको हरमन कार्डन के स्पीकर, NavIC, ड्यूल GPS जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।