Vivo ने आज दो नए स्मार्टफोन Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W और लॉन्च किये हैं। इन फोनों में 5G और 4G कनेक्टिविटी के अलावा फीचरों में भी काफी अंतर हैं, जो आपको खरीदने से पहले ज़रूर जान लेने चाहिए। 

Vivo T1 Pro 5G  Vivo T1 44W 

vs

Vivo T1 Pro 5G और T1 44W, दोनों में 6.44 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। इसमें 5G वैरिएंट में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस है, जबकि Vivo T1 44W में ये दोनों नहीं है। 

डिस्प्ले 

Vivo T1 Pro में Snapdragon 778G है, जो एक अच्छा मिड-रेंज चिपसेट है और Vivo T1 44W में Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। कीमत के अनुसार, दोनों ही चिपसेट अच्छे हैं।

प्रोसेसर 

इन दोनों स्मार्टफोनों में Android 12 पर आधारित FunTouch OS 12 इंटरफ़ेस मौजूद है। 

सॉफ्टवेयर 

कैमरे 

Vivo T1 Pro में और T1 44W दोनों में ट्रिपल रियर कैमरे हैं और दोनों में 16MP का फ्रंट कैमरा है। लेकिन Pro वैरिएंट में 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस है। और T1 44W में 50+2+2 MP के रियर कैमरे हैं। 

Vivo T1 44W में 5000mAh की बैटरी 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वहीँ  Vivo T1 Pro 5G में 4700mAh की बैटरी दी गयी है, जो आपको 66W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।

बैटरी 

Vivo T1 Pro 5G को  काले और नीले रंगों में और T1 44W को काले, नीले और सफ़ेद रंगों में  खरीद सकते हैं। कुछ कार्डों द्वारा इन पर 2,500 रूपए तक  का डिस्काउंट मिलेगा।  Vivo T1 Pro 5G – 6+128GB – 23,999 रूपए। – 8+128GB – 24,999 रूपए। Vivo T1 44W – 4+128GB- 14,499 रूपए। – 6+128GB – 15,999 रूपए। – 8+128GB – 17,999 रूपए।

कीमतें