दिसंबर 2022  में आने वाले स्मार्टफोन्स

अगर आप भी अपने नए स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर में ये सभी बेहतरीन फ़ोन पावरफुल प्रोसेसरों के साथ लॉन्च होने वाले हैं। 

Realme 10 Pro सीरीज़

भारत में Realme 10 Pro और 10 Pro+ 8 दिसंबर 2022 को लॉन्च होंगे। कंपनी सीईओ ने टीज़ किया है किटॉप मॉडल Realme 10 Pro+ की कीमत 25,000 से नीचे होगी। 

Redmi Note 12 सीरीज़

Redmi Note 12 सीरीज़ भी दिसंबर 2022 में भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में आपको अब तक की सबसे फ़ास्ट 210W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। 

Vivo X90 सीरीज़

Vivo X90 सीरीज़ के Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro Plus चीन में लॉन्च होने के बाद अब दिसंबर में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें Snapdragon 8 Gen 2 और Dimensity 9200 जैसे चिपसेट हैं। 

Xiaomi 13 सीरीज़

Xiaomi की नयी फ्लैगशिप Xiaomi 13 सीरीज़ भी चीन में 1 दिसंबर 2022 को लॉन्च हो रही हैऔर इसमें Snapdragon 8 Gen 2 की परफॉरमेंस और Leica के कैमरे मिलेंगे। जल्दी ही ये भारत में भी आएगी। 

iQOO 11 सीरीज़

iQOO 11 सीरीज़ भी मलेशिया में 2 दिसंबर को लॉन्च होगी, और उसके बाद ये भारत में भी लॉन्च होगी। इसमें 2 या 3 स्मार्टफोन –  iQOO 11, iQOO 11 Pro, और iQOO 11 Legend लॉन्च हो सकते हैं।

OnePlus 11

OnePlus 11 भी SD 8 Gen 2 के साथ दिसंबर में आएगा।  फ़ोन में 6.7-इंच की AMOLED QHD+ 120Hz डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा और 100W फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 

Motorola X40

Moto X40 भी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ जल्दी ही लॉन्च होगा। इसे AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया  है। X40 में AMOLED 144Hz डिस्प्ले, 50+50+12MP के कैमरे रियर पैनल पर मिल सकते हैं।