Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यहां एलसीडी पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। Redmi Note 11S में 6.43 इंच की फुल एचडी+ है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गयी है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।
Vivo T1 5G ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट पर चलता है। वहीँ Redmi Note 11S में आपको MediaTek Helio G96 चिपसेट मिलेगा, जो कि 12nm प्रोसेस पर आधारित है।
दोनों ही स्मार्टफोनों में Android 11 सॉफ्टवेयर है, लेकिन इन पर कंपनी का अपना UI भी है। Vivo T1 5G में Funtouch OS 12.0 है। वहीँ Redmi Note 11S में Android 11 आधारित MIUI 13 है।
Vivo T1 5G में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं।Redmi Note 11S में 108MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं।
Vivo T1 5G में आप वॉटरड्रॉप नौच में लगे 16MP कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।Redmi Note 11S में फ्रंट कैमरा आपको 13MP रेज़ॉल्यूशन के साथ ही मिलेगा।
Vivo T1 5G में 5000mAh की बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीँ Redmi Note 11S में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Vivo T1 5G में 4GB + 128GB - 15,990 रूपए, 6GB + 128GB - 16,990, 8GB + 128GB स्टोरेज – 19,990 रूपए में उपलब्ध है। वहीँ Redmi Note 11S में 6+64GB – 16,499 रूपए में, 6+128GB – 17,499 में, 8+128GB – 18,499 रूपए में उपलब्ध होंगे।