Redmi Note 11  Vs  Realme 9i: देखें फीचरों कीमतों में क्या है अंतर 

Redmi Note 11 में 6.43 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जबकि Realme 9i में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। लेकिन Redmi Note 11 स्स्प्को AMOLED स्क्रीन ऑफर करता है, जबकि Realme 9i में LCD पैनल है। 

यहां रिफ्रेश रेट आपको एक समान मिलते हैं। Redmi Note 11 और Realme 9i दोनों ही एक सेकंड में 90 बार रिफ्रेश कर सकते हैं। हालांकि कीमत के अनुसार ये अच्छा फ़ीचर ही है। 

रिफ्रेश रेट 

Redmi Note 11 और Realme 9i में  Qualcomm का Snapdragon 680 6nm चिपसेट दिया गया है, और 6GB तक की LPDDR4x रैम है। 

चिपसेट 

Redmi Note 11 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Realme 9i में तीन ही कैमरे हैं। दोनों स्मार्टफोनों में मुख्य कैमरा 50MP का है। Note 11 में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है, जबकि Realme 9i में ये दोनों ही नहीं है। इसके अलावा दोनों में 2-2MP के डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस भी मौजूद हैं।

रियर कैमरा 

 Redmi के इस फ़ोन में 13MP का सेल्फी सेंसर है। वहीँ Realme 9i में 16MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा है। 

सेल्फी कैमरा 

Redmi Note 11 और Realme 9i दोनों में ही 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के  साथ आती है।  

बैटरी 

Redmi Note 11 के 4GB+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹12,499 है और  6GB+128GB मॉडल को ₹14,499 में खरीद सकते हैं।  वहीँ Realme 9i के 4GB+64GB को 13,999 रूपए और 6GB+128GB को 15,999 रूपए में खरीद सकते हैं। 

कीमतें